शहरी स्थानीय निकायों में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एकीकृत नगरपालिका ढांचा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक…
ND HINDUSTAN
-
Kurukshetra News
-
Kurukshetra News
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की सख्त चेतावनी, अब खेलों में गुंडागर्दी नहीं
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन खिलाड़ियों को पड़ेगा भारी उल्लंघन पर राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिबंध की तैयारी एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा के खेल जगत में अनुशासन…
-
Kurukshetra News
आत्मनिर्भर भारत – घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान करनाल। बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आत्मनिर्भर भारत- घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वर्णिम…
-
Kurukshetra News
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने खेल विश्वविद्यालय, राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN205 विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां उत्कृष्ट उपलब्धियों पर छात्रों की सराहना की एनडी हिन्दुस्तान चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने आज सोनीपत…
-
Kurukshetra News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को सहकारिता क्षेत्र से जुड़ा प्रत्येक हरियाणवी मिलकर करेगा पूरा: डॉ अरविंद शर्मा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअसंध शुगर मिल के 18वें पिराई सत्र की शुरुआत, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने वीसी के माध्यम से किया शुभारंभ एनडी हिन्दुस्तान असंध/करनाल। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं…
-
Kurukshetra News
दिव्या पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक फिएस्टा-25 की धमाकेदार प्रस्तुति, छात्र प्रतिभा ने जीता दिल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANस्कूल में “ए कल्चरल फिएस्टा-25” का भव्य आयोजन न्यायमूर्ति प्रमोद गोयल रहे मुख्य अतिथि प्री-नर्सरी से सीनियर तक आकर्षक प्रस्तुतियां संस्कृति, देशभक्ति व पर्यावरण संदेश पर केंद्रित कार्यक्रम एनडी हिंदुस्तान/दीपक…
-
Kurukshetra News
भारत में होगा यूनेस्को के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति का 20वां सत्र
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANलाल किला बनेगा वैश्विक सांस्कृतिक संवाद का केंद्र 8–13 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में होगा 20वां ICH सत्र पहली बार भारत मेज़बानी करेगा ICH समिति की बैठक यूनेस्को में…
-
Kurukshetra News
विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए नशों का समूल नाश जरूरीः योगी सूरी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी मैनेजिंग कमेटी दिल्ली के अध्यक्ष पदमश्री डॉ पूनम के मार्गदर्शन व आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगी सूरी के नेतृत्व में देशव्यापी नो नशा…
-
सिलेंडर बना ब्लास्ट की वजह उत्तर गोवा लोकप्रिय नाइट क्लब Birch by Romeo Lane की घटना शुक्रवार देर रात सिलेंडर फटने से लगी थी भीषण आग हादसा करीब रात 12:04…
-
Kurukshetra News
HPSC भर्ती में बीजेपी का हरियाणवी विरोधी चेहरा फिर हुआ बेनकाब- हुड्डा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANHPSC अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हरियाणा के युवाओं का छीना हक- हुड्डा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की भर्ती में एकबार फिर बीजेपी का हरियाणवी विरोधी चेहरा जगजाहिर हो गया है। अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) भर्ती ने इस सरकार के हरियाणा विरोधी चेहरे को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। क्योंकि भर्तियों लगातार अन्य राज्यों के युवाओं को तरजीह देने वाली सरकार ने इसबार 8 प्रतिशत हरियाणवियों का भी चयन नहीं किया। हमारा सवाल है कि क्या पूरे हरियाणा में इस पद के लिए सरकार को योग्य उम्मीदवार नहीं मिले? यह सवाल लगातार कांग्रेस द्वारा सड़क से लेकर विधानसभा तक में उठाया जा रहा है। लेकिन आज तक बीजेपी जवाब नहीं दे पाई। इस भर्ती में भी 4,424 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 1,950 ने अंतिम लिखित परीक्षा दी, लेकिन साजिश के तरह सिर्फ 35% क्वालिफाइंग मार्क्स दिए गए। और 151 उम्मीदवार को ही पास किया गया। यहां तक कि UGC-NET/JRF क्वालिफाइड और PhD धारक उम्मीदवार भी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए। सबसे हैरानी की बात ये है कि चयनित उम्मीदवारों में हरियाणा के मूल निवासियों का प्रतिशत 8% के आसपास है। इसलिए हरेक युवा के दिल में टीस है कि क्या प्रदेश की भर्तियों पर हरियाणवियों का हक नहीं है? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ऐसी भर्तियां करके बीजेपी नौकरियों में आरक्षण को भी खत्म कर रही है। क्योंकि इस भर्ती में BC-A उम्मीदवारों के लिए 60 सीटें थीं, लेकिन सिर्फ 6 का ही चयन किया गया। इसी तरह BC-B के लिए 36 सीटें आरक्षित थीं, लेकिन सिर्फ 3 का चयन किया गया। EWS के लिए भी 60 सीटें थीं, लेकिन चयन मात्र 6 लोगों का हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सिर्फ एक भर्ती की कहानी नहीं है। इससे पहले बिजली विभाग में एसडीओ से लेकर अन्य विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर और एचसीएस तक की भर्ती में बीजेपी सरकार यह खेल कर चुकी है। जानबूझकर या तो पदों से कम लोगों को पास किया जाता है या फिर ज्यादातर पदों पर अन्य राज्य के लोगों को भर्ती कर दिया जाता है। इसके लिए कभी पेपर लीक की साजिश रची जाती है, कभी जरूरत से ज्यादा कठिन पेपर देने की कभी मार्किंग में धांधली तो कभी नियमों से खिलवाड़ की। इतना ही नहीं, पिछले दिनों भी अभ्यर्थियों ज्ञापन सौंपकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने भर्तियों के बारे में गंभीर खुलासे किए थे। उन्होंने एचपीएससी द्वारा करवाई गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के पेपर में गंभीर गड़बड़ियां उजागर की थी। हिस्ट्री, हिंदी, जूलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स जैसी भर्तियों के पेपरों में भी गंभीर गड़बड़ड़ियां पाई गईं थीं। जिसके चलते अभ्यार्थियों ने बाकायदा कमीशन को लिखित शिकायतें भेजी हैं और इन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग उठाई थी। सबसे बड़ी गड़बड़ी तो इन परीक्षाओं में यह हुई कि कई जगह सील टूटे हुए पेपर अभ्यर्थियों को बांटे गए। पेपर की सील टूटने से पेपर लीक की आशंका जताई गई थी। ऐसे में जरूरी था कि सरकार अभ्यर्थियों की मांग को मानते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाती, लेकिन सरकार इससे भागती नजर आई। इसे स्पष्ट है कि सरकार खुद तमाम धांधली और घोटालों की जनक है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों ने हिस्ट्री के पेपर में 24 सवाल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के एक पेपर से हूबहू कॉपी करने के आरोप भी लगाए थे। एचपीएससी ने इन प्रश्नों को रत्तीभर भी बदलने, उनकी भाषा या संदर्भ को बदलने तक की जहमत नहीं उठाई। इसके अलावा विभिन्न ऑनलाइन संस्थाओं की वेबसाइट पर उपलब्ध एक प्रश्न पत्र, से भी कई प्रश्न हूबहू उठा लिए गए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अभ्यार्थियों की मांगों को मानते हुए, धांधली वाली तमाम भर्तियों को रद्द करके दोबारा परीक्षा करवाई जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हरियाणा के हकों के पद किसी गैर-हरियाणवी को ना मिले।