भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कराई जाएगी जांचःगोपालन मंत्री प्रश्नकाल में उठा था मुद्दा, मंत्री ने पूरक प्रश्नों का दिया जवाब बोले, जैसलमेर जिला में फर्जी अनुदान की शिकायतें मिली हैं निदेशालय गोपालन द्वारा जांच दल गठित कर 7 एवं 8 फरवरी होगी जांच एनडी हिंदुस्तान संवाददाता/जीतेंद्र गुप्ता जयपुर। गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि जैसलमेर जिले में गौशालाओंद्वारा फर्जी तरीके से अनुदान उठाने की शिकायतों के सम्बन्ध में शीघ्र ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा जांच कराई जाएगी औरदोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसी गौशालाओं से अनुदान राशि की वसूली भी की जाएगी। गोपालन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसलमेर जिलेमें गौशालाओं द्वारा फर्जी अनुदान उठाने की शिकायतें प्राप्त होने पर निदेशालय गोपालन द्वारा जाँच दल गठित कर 7 एवं 8 फरवरी2024 को गौशालाओं की गोपनीय जांच एवं औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले की 12 गौशालाओं में उनके द्वारा बताईगई गौवंश संख्या एवं वास्तविक गौवंश संख्या में अंतर पाया गया। साथ ही अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। इस आधार पर इनसभी गौशालाओं के अनुदान को बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर जैसलमेर द्वारा की गई जाँच में 16 अन्य गौशालाओं में अनियमितता पाई गई। इसी प्रकार आईबीमें शिकायत के आधार पर संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग द्वारा भी जांच कराई गई, जिसमें 4 गौशालाओं में अनियमितताएं पाईगई। तत्पश्चात् इन सभी गौशालाओं का अनुदान भी रोक दिया गया। कुमावत ने कहा कि गौशालाओं की अनुदान प्रक्रिया में पर्यवेक्षीय लापरवाही बरतने पर तत्कालीन संयुक्त निदेशक, पशुपालनविभाग, जैसलमेर को मार्च 2024 में निलंबित किया गया एवं 2 चिकित्सकों को 16 सीसी के नोटिस दिए गए। साथ ही इस प्रकरणमें 4 चिकित्सकों एवं भटियाणा पोकरण के 2 उपखण्ड अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कार्मिक विभाग कोलिखा गया है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर की फर्जी तरीके से अनुदान प्राप्त कर रही इन 32 गौशालाओं सहित समस्त अनुदानितगौशालाओं मेँ अनियमितताओ की विस्तृत जाँच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कराए जाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। इससे पहले विधायक कालीचरण सराफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गोपालन मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 मेंनिदेशालय गोपालन द्वारा जैसलमेर जिले की गौशालाओं की गोपनीय जांच एवं औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 32 गौशालाओं में घोर अनियमितताएं पाई गई जिसका संज्ञान लेते हुए जैसलमेर जिले की इन 32 गौशालाओं का वित्तीय वर्ष 2023-24 का अनुदान रोक दिया गया।
ND HINDUSTAN
-
-
Kurukshetra NewsPunjabSports
प्रतिभा पहचान कार्यक्रम के तहत खेल ट्रायल 4 अगस्त को
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANप्रतिभा पहचान कार्यक्रम के तहत खेल ट्रायल 4 अगस्त को चयनित खिलाड़ियों को साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अकादमियों में खेलने का सुनहरा अवसर मिलेगा पटियाला जिले के ट्रायल 4…
-
HealthKurukshetra News
मानसून सीजन शुरू, बाहर के खाने से करें परहेज़ : डॉ. अनेजा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकेयू में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 मरीजों ने कराई जांच शुगर, बीएमडी, ईसीजी, लीवर स्कैन, स्पिरोमेट्री, न्यूरोथेरेपी टेस्ट करके बांटी मुफ़्त दवाइयां एनडी हिंदुस्तान संवाददाता/दीपक शर्मा कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी…
-
haryanaKurukshetra NewsNational News
पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी के प्रथम चरण का सीएम नायब सैनी ने किया उद्घाटन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANमंडी बनने से हरियाणा के फल व सब्जी उत्पादक किसानों व कारोबारियों को लाभ होगा – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किसानों व व्यापारियों के कल्याण के लिए दी अनेक सौगात आधुनिक सेब, फल एवं…
-
haryanaKurukshetra News
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया अमित शाह और मुख्यमंत्री को जवाब
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANवोट लेकर एससी-ओबीसी को धोखा देना ही बीजेपी की फितरत- हुड्डाएससी-ओबीसी को शिक्षा, नौकरी व आरक्षण से वंचित करना चाहती है बीजेपी- हुड्डा क्रीमी लेयर लिमिट घटाकर बीजेपी ने छीना…
-
haryanaKurukshetra News
डबवाली को जिला बनाने के लिए अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअगर अभी भाजपा सरकार ने डबवाली को जिला नहीं बनाया तो इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर पहली कलम से डबवाली को जिला बनाया जाएगा – अभय सिंह चौटाला एनडी…
-
haryanaKurukshetra NewsNational News
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 के कार्यों को लेकर स्कोप ऑफ वर्क निर्धारित करें टीमें:वैशाली
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANआईजीएम-2024 का शेड्यूल जल्द किया जाएगा तैयार, महोत्सव के कार्यों को लेकर गठित की टीमें 31 अगस्त तक टीमों को दिया टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का समय सीईओ केडीबी…
-
Karnal newsKurukshetra NewsSports
राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में गौरिश ने पाया पहला स्थान
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिंदुस्तान संवाददाता करनाल। राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में करनाल के होनहार खिलाड़ी गौरिश राणा अंडर-12 में प्रथम स्थान प्राप्त कर करनाल का नाम रोशन किया है। गौरिश राणा ने…
-
haryanaKurukshetra News
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज मोहाली के संयोजक बने प्रीत कमल सिंह सैनी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसामाजिक व जनकल्याणकारी को मोहाली में करना मेरी प्राथमिकताः प्रीत कमल सिंह सैनी सैनी समाज की राज्य बैठक मोहाली में जल्द होगीः लवलीन सिंह सैनी, पंजाब अध्यक्ष, ऑल इंडिया सैनी…
-
haryanaKurukshetra News
गीता आधारित योग कर्म में उत्कृष्टता का मार्गःप्रो. एमएम गोयल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिंदुस्तान संवाददाता कुरूक्षेत्र।“भारतीय ज्ञान प्रणाली के अभिन्न अंग गीता-आधारित योग को कर्म में उत्कृष्टता के रूप में समझने की आवश्यकता है”I ये शब्द तीन बार कुलपति रहे प्रो. मदन…