सिरसा में सर्वाधिक 69.77 प्रतिशत हुआ मतदान-अनुराग अग्रवाल सभी विधानसभा क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के 25 मई को हरियाणा में हुए छठे चरण में मतदान प्रतिशत 64.80 रहा। मतों की गणना चुनाव आयोग के अनुसार देश में 4 जून को होगी। राज्य में मतगणना सुचारू रूप से हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ईवीएम स्ट्रांग रूम में दो लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हिट वेव के चलते मतदान प्रतिशतता पिछले चुनाव की अपेक्षा थोड़ी कम रही है। फिर भी हरियाणा के मतदाताओं ने निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न करवाने में आयोग के कर्मचारियों पूरा सहयोग दिया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं ।उन्होंने बताया कि सिरसा 03 लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशतता 69.77 दर्ज की गई और इसमें 13 लाख 51 हजार 932 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया, जिनमें 7 लाख 29 हजार 125 पुरुष, 6 लाख 22 हजार 786 महिला तथा 21 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जबकि सिरसा में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 37 हजार 689 थी। इसी प्रकार अंबाला 01 लोकसभा क्षेत्र में 13 लाख 44 हजार 503 मतदाताओं ने किया और यहां मतदान प्रतिशत 67.43 दर्ज किया गया, जिनमें 7 लाख 23 हजार 622 पुरुष तथा 6 लाख 20 हजार 875 महिला और 6 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जबकि अंबाला में मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 96 हजार 708 थी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र 02 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 67.01 रहा, जिनमें 6 लाख 36 हजार 532 पुरुष, 5 लाख 65 हजार 857 महिला तथा 12 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 94 हजार 300 थी। हिसार 04 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 65.27 रहा, जिनमें 6 लाख 36 हजार 644 पुरुष तथा 5 लाख 32 हजार 137 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। हिसार में 11 लाख 68 हजार 784 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 90 हजार 722 थी। यहां तीन अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 90 हजार 722 थी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करनाल 05 लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 21 लाख 4 हजार 229 थी, जिनमें से 13 लाख 41 हजार 174 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 63.74 रहा। करनाल में 7 लाख 21 हजार 745 पुरुष व 6 लाख 19 हजार 410 महिला मतदाताओं के अलावा 19 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने चुनाव का पर्व-देश का गर्व में भाग लिया। इसी प्रयास सोनीपत 06 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 63.44 दर्ज हआ और कुल 11 लाख 20 हजार 791 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया, जिनमें 6 लाख 10 हजार 295 पुरुष, 5 लाख 10 हजार 488 महिला तथा 8 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 66 हजार 624 थी। रोहतक 07 लोकसभा क्षेत्र में 12 लाख 41 हजार 201 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें 6 लाख 68 हजार 815 पुरुष, 5 लाख 72 हजार 384 महिला व अन्य श्रेणी के दो मतदाता शामिल हैं। यहां मतदान प्रतिशत 65.68 रहा। जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 89 हजार 844 थी। इसी प्रकार से भिवानी-महेंद्रगढ़ 08 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 65.39 रहा और 11 लाख 72 हजार 526 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जिनमें 6 लाख 27 हजार 622 पुरुष,5 लाख 44 हजार 903 महिला तथा एक अन्य श्रेणी का मतदाता शामिल है।
ND HINDUSTAN
-
-
haryanaKurukshetra News
हरियाणा,चंडीगढ़ के बाद हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकांगड़ा से उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए हुड्डा ने की चुनावी जनसभाएं कहा- देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ़ । पूर्व मुख्यमंत्री व नेता…
-
haryanaKurukshetra News
किसानों के विस्तार सुधार के लिए आत्मा योजना के तहत 2.25 करोड़ रूपये होंगे खर्च – उपायुक्त
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANजिला स्तर पर प्रदर्शनी व रायपुर रानी और बरवाला में लगेंगे कृषि मेले – डा. यश गर्ग उपायुक्त ने आज कृषि विभाग की आत्मा योजना को लेकर आयोजित बैठक की…
-
ChandigarhharyanaKurukshetra News
चार जून को भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतकर फिर इतिहास रचेगी : मनोहर लाल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गुरुग्राम में प्रेस वार्ता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बौखलाई हुई नजर आई : मनोहर लाल बोगस वोट कराने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई…
-
haryanaKurukshetra News
डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज शाम अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन के निकट सिविल एन्कलेव (डोमेस्टिक एयरपोर्ट) के निर्माण कार्य के निरीक्षण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अम्बाला से…
-
ChandigarhharyanaKurukshetra News
400 पार के विजन को पूरा करने में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है : मोहन लाल बड़ौली
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज़ डेक्स संवाददाताचंडीगढ़/ जींद। सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के 400 पार के मिशन को पूरा करने में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत लगा…
-
Kurukshetra News
केयू आई आई एच एस में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून न्यूज़ डेक्स संवाददाताचंडीगढ़। हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (पूर्व नाम यूनिवर्सिटी कॉलेज) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न प्रोग्राम एवं कोर्सिज में दाखिले के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि योग्य अभ्यर्थी आईआईएचएस के पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी ऑनर्स पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड इकोनॉमिक्स, बैचलर प्रोग्राम्स में बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंसिज, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंसिज, बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ साइंस इन होम साइंस व बैचलर ऑफ कॉमर्स में दाखिले के लिए 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सिज के तहत बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन व बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में योग्य अभ्यर्थी 17 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक बेवसाइट www.kuk.ac.in/IIHS जाकर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
ChandigarhharyanaKurukshetra News
हार की बौखलाहट से झूठ बोल रहे हैं मनोहर लाल :बत्रा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANचुनाव मे अनैतिकता की तमाम हदें पार करने वाली भाजपा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत कह रही है :बत्रा मतदाताओं को डराने, धमकाने और धनबल प्रयोग और प्रशासनिक…
-
Kurukshetra News
भाजपा के पूर्व मेयर और पूर्व डिप्टी मेयर हुए एकत्रित,कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को दी चुनौती
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANबोले हम मनीष तिवारी के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए हुए हैं एकत्रित चंडीगढ़ के सेक्टर, एरिया और प्रोजेक्ट पर हुए कार्यों में कोई गलती हैं तो बताएं मनीष…
-
ChandigarhharyanaKurukshetra NewsNational NewsUttar Pradesh
22 वर्ष पहले परिवार से बिछुड़े अमित को परिवार से मिलाया देवदूत सिद्ध हुई हरियाणा पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसेवा परमो धर्मः‘ को चरितार्थ करती हरियाणा पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 22 साल से लापता बच्चे को अपने परिवार से मिलवाया, खुशी से आंसुओं में भीगी मां की…