भाजपा व कांग्रेस ने पंजाब का भाईचारा बिगाड़कर किया राज न्यूज डेक्स संवाददाता पटियाला। पटियाला लोकसभा …
नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 व स्वयंपाठी का 65.32 प्रतिशत रहा मुक्त विद्यालय फ्रेश कैटेगरी का परिणाम 35.83 व रि-अपीयर का 48.71 प्रतिशत रहा न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2024 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपनापरीक्षा परिणाम बाद दोपहर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वी. पी. यादव ने आज बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सैकण्डरी (शैक्षिक) नियमितपरीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 213504 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से182136 उत्तीर्ण हुए तथा 6169 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 105993 प्रविष्ठ छात्राओं में से 93418 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 88.14 रही, जबकि 107511 छात्रों में से 88718 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता82.52 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.62 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.35 रही तथा प्राइवेट विद्यालयों कीपास प्रतिशतता 88.12 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 86.17 रही है, जबकिशहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.53 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला महेंद्रगढ़टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज दोपहर बाद से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइटपर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालयअगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 प्रतिशत रहा है।इस परीक्षा में 5672 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3705 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांकअथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्मतिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयीपरीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्मतिथि भरते हुए देख सकते हैं।
एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि राज्य …
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह की प्रेसवार्ता कुरुक्षेत्र में आम …
महात्मा गांधी का अनुयायी बताने वाला राहुल, महात्मा गांधी के पासंग में भी नहीं : …
गांव गंगाटेहड़ी पोपड़ा से हुई शुरूआत, करनाल लोकसभा क्षेत्र का करेगी दौरा न्यूज़ डेक्स संवाददाता …
इस दायित्व अलंकरण समारोह में 12वीं विज्ञान के छात्र मनदीप हुड्डा को छात्र भारती का अध्यक्ष 12वीं कॉमर्स के छात्र आर्यन तुराण को उपाध्यक्ष 12वीं विज्ञान के छात्र लखविंदर को खेल प्रभारी न्यूज़ डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र ।गीतानिकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में मंगलवार 30 अप्रैल को आवासीय छात्रों का दायित्व अलंकरण समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया । विद्यालय के सभी छात्रों को देश की प्रमुख नदियों के नाम पर बने चार सदनों – गंगा सदन, यमुना सदन, ब्रह्मपुत्र सदन और रावी सदन में बांटा गया । सभी छात्र प्रातः काल अपने अपने सदन के वेश पहनकर शानदार पथसंचलन करते हुए तथा अतिथियों को सलामी देते हुए माधव विशाल कक्ष में पहुंचे जहां दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के बाद विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, उपाध्यक्ष ममता सचदेवा, प्रबंधक पवन गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रणधीर वालिया ने छात्र प्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियां एवं कर्तव्यों के पालन के लिए बैज एवं सदन ध्वज प्रदान किये । उसके बाद विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने सभी सदनों के पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक अनुशासन एवं जिम्मेदारियां निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के समारोह छात्रों के चरित्र, मूल्य और नेतृत्वकारी गुणों को आकार देने में अत्यधिक महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन,चुनाव और नियुक्ति की जिस प्रक्रिया से छात्र प्रतिनिधियों को चुना गया उससे निश्चय ही जिम्मेदारी, जवाबदेही और निर्णय लेने के बारे में मूल्यवान सबक हमारे छात्र सीखेंगे । छात्रों को अपने साथियों का मार्गदर्शन करने, अनुशासन लागू करने और अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करने की जो जिम्मेदारी दी गई है वह एक सामान्य छात्र को स्कूल का प्रतिनिधि बनने तक के परिवर्तन का प्रतीक है और भविष्य में यही छात्र अपने देश और समाज का उचित मार्गदर्शन करेंगे । अलंकरण समारोह छात्रों को व्यक्तिगत विकास और चरित्र विकास की यात्रा शुरू करने का एक मंच प्रदान करता है। 12वीं विज्ञान के छात्र चिराग बिश्नोई को अनुशासन प्रभारी तथा 12वीं विज्ञान के ही यशवर्धन को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी चुना गया। इसी प्रकार गंगा सदन का नायक रुद्राक्ष सिंगला,यमुना सदन का नायक निर्बान बर्मन,ब्रह्मपुत्र सदन का नायक भुवनेश कंबोज एवं रावी सदन का नायक विदित नोटियाल को चुना गया। बरिष्ठ कोर्डिनेटर नेहा सचदेवा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के पिहोवा …
न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राव इंद्रजीत सिंह …
राहुल मक्कड़, सुरेंद्र लैगा, रमेश गोदारा और सृजन यादव ने भी थामा कांग्रेस का दामन शाहबाद से …
लोकसभा चुनाव में जेजेपी के अनुभवी और युवा उम्मीदवार दिखाएंगे दम, सभी 10 सीटों पर उतरे प्रत्याशी जेजेपी …
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा सहित अनेक पूर्व पार्षदों ने किया गोयल का स्वागत देश तानाशाही …
