गुरू नानक खालसा कॉलेज रहा द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही दो टीमे- डॉ. वैशाली शर्मा, …
एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से करियर इन इक्नोमिक्स …
पानी बचाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी-चावला एनडी हिन्दुस्तान करनाल। एचएपी मधुबन के निदेशक डा. अरशिंदर सिंह …
एनडी हिन्दुस्तान करनाल । दयाल सिंह कॉलेज, करनाल में दो दिवसीय 74वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता …
ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर धड़ाधड़ होंगे विकास कार्य : बड़ौली एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़/जींद …
अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के उपलक्ष्य में समाज के असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए समर्पित …
एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । जिला टास्क फोर्स ने बाल मजदूरी को रोकने के लिए कुरुक्षेत्र …
एनडी हिन्दुस्तान कैथल। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने वीरवार को पोषण अभियान के तहत गांव …
एनडी हिन्दुस्तान करनाल। तीन नये आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर आज यहां जिला सचिवालय में …
खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक से होगी हाजिरी, पंचकूला से होगा शुभारंभ खिलाड़ियों का इंश्योरेंस करवाया जाएगा, ताकि चोटिल होने पर इलाज करवाने में उन्हें मिले सहूलियत एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ ।हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा खेलों का पावर हाऊस बन चुका है। हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में और अधिक पदक जीते इसलिए खिलाड़ियों को और ज्यादा खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। खेल नर्सरियों और ज्यादा प्रभावी व सशक्त बनाया जाएगा। इसी कड़ी में खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक से हाजिरी होगी और हाजिरी पूरी होने पर ही उन्हें खुराक भत्ता दिया जाएगा। इससे पारदर्शिता रहेगी और ग्रांट का भी सही ढंग से योग्य खिलाड़ियों तक लाभ पहुंचेगा। फिलहाल पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम की नर्सरी के खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक से हाजिरी शुरू करवाई जाएगी और इसमें सफलता मिलने पर प्रदेश के अन्य स्टेडियमों व खेल नर्सरी वाले स्कूलों में बायोमेट्रिक से खिलाड़ियों की हाजिरी शुरू की जाएगी। वे आज यहां सिविल सचिवालय में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों का इंश्योरेंस करवाया जाएगा, ताकि चोटिल होने पर वे ठीक से अपना इलाज करवा सकें और निरंतर अभ्यास कर प्रदेश के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के स्टेडियमों व ब्लाक स्तर पर बनाए गए राजीव गांधी खेल स्टेडियमों को चकाचक बनाया जाएगा। खेल के मैदानों को दुरुस्त किया जाएगा और भवनों की मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से करवाया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग की इंजीनियरिंग विंग को मजबूत किया जाएगा। एसडीओ व जेई की भर्ती करवाई जाएगी, ताकि स्टेडियमों में बनने वाले मल्टीपर्पज हॉल व अन्य भवनों के निर्माण में देरी न आए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सोनीपत में कुश्ती और पानीपत में बाक्सिंग की एक्सीलेंसी शुरू की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों के रहने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था रहेगी। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहूलियत रहेगी। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट का बढ़ावा देने के लिए यमुनानगर में बंदा सिंह बहादुर मार्शल आर्ट स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने निर्देश दिए कि खेल डायरेक्टर व डिप्टी डायरेक्टर जिलों में जाकर खेल स्टेडियमों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करें और उसी के हिसाब से वहां पर खेलों के उपकरण व अन्य संसाधनों की व्यवस्था करवाएं। इसके अलावा खिलाड़ियों का अभ्यास करवाने में लापरवाही बरतने वाले खेल प्रशिक्षकों की भी सूची तैयार की जाए।
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ ।हरियाणा के नए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।वे सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, संसदीय मामले तथा सतर्कता विभाग के मुख्य सचिव के साथ-साथ प्लान कॉर्डिनेशन के प्रभारी सचिव का काम भी देखेंगे। साथ ही, श्री रस्तोगी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।
एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । कॉलेज के आईआईसी एवं इंक्यूबेशन स्किल डवलेपमेंट एंड एम्प्लाइमेट जनरेशन सेल …
