Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा व्यापक फंडों के द्वारा शाही शहर पटियाला की नुहार बदलने का ऐलान

मुख्यमंत्री द्वारा व्यापक फंडों के द्वारा शाही शहर पटियाला की नुहार बदलने का ऐलान

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायकों और अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान पटियाला में चल रहे विकास कामों का जायज़ा

शहर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार आगामी दिनों में और करोड़ों रुपए ख़र्च कर पटियाला के सर्वांगीण विकास को काफी बढ़ावा देगी जिससे शाही शहर की नुहार बदली जायेगी।
यहाँ अपने दफ़्तर में विधायकों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य जहाँ लोगों को बुनियादी सहूलतें मुहैया करवाना है, वहीं शहर के विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने दुख के साथ कहा कि राज्य का बड़ा शहर होने के बावजूद पटियाला विकास की रफ़्तार में अब तक की सरकारों की अनदेखी के कारण पिछड़ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य सरकार जिले के विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
एजंडे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहर में आवारा पशुओं की समस्या के हल के लिए बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि शहर में 57 करोड़ रुपए की लागत के साथ 77 विकास प्रोजैक्ट पहले ही चल रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पटियाला निवासियों को 24/7 नहरी पानी की सप्लाई देने का काम भी ज़ोरों-शोरों से चल रहा है जो लोगों को निरंतर और पीने योग्य पानी की सप्लाई मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अबलोवाल डेयरी प्रोजैकट जहाँ पहले ही प्लाट अलाट किये जा चुके हैं, में डेरियों को तबदील करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि माडल टाऊन ड्रेन के निर्माण का पहला पड़ाव पूरा हो चुका है और छह किलोमीटर के फेज़-2 को 65 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के कामकाज और शहर में लोगों के लिए साफ़- सफ़ाई की सहूलतों को यकीनी बनाने का भी जायज़ा लिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाईट, पार्कों के रख-रखाव, विरासती स्ट्रीट प्रोजैक्ट, छोटी बड़ी नदी प्रोजैक्ट और अन्य कामों का भी जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि चल रहे कामों को निर्धारित समय के अंदर मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाये। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को हिदायत की कि नये प्रोजेक्टों की रूप-रेखा, योजना और अमल को उच्च पेशेवर और पारदर्शी ढंग से लागू करना यकीनी बनाया जाये।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौजूदा बस स्टैंड को सिटी बस स्टैंड के तौर पर बरतने की संभावना तलाशने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों को सार्वजनिक यातायात के बेहतर साधन मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहर के व्यापक विकास और लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?