Home haryana ये गुर मन से नहीं दिखाया, तो क्या इस तरह करोगे हिंदू देवताओं का मान

ये गुर मन से नहीं दिखाया, तो क्या इस तरह करोगे हिंदू देवताओं का मान

by ND HINDUSTAN
0 comment

मान ना मान, यह गुर मन से दिखाया या वजह कुछ भी हो, भुगतना होगा, चाहे शनि की साढ़े साती या कानून कार्रवाई से

…वह बोले इन्हें जरमन शेफर्ड टामी नाम ना पुकारे, ये तो बेइज्जती है वफादारी की पहचान वाली प्रजाति की

हमने कहा टामी अपने गुर मन से नहीं,बल्कि मालिकों की वफादारी में प्रोपगेंडा चलाने को दिखा रहा है

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता

चंडीगढ़।ये गुर मन से नहीं दिखाया, तो क्या इस तरह करोगे हिंदू देवताओं का मान…यह सवाल उठ रहे हैं पंजाबी गायक के एक गीत में शनिदेव पर की गई टिप्पणी पर। भले उसने यह गुर मन से ना सही,अपने मालिकों के सुर में सुर मिलाते हुए प्रोपगेंडा चलाने के लिए दिखाए हों,मगर इस तरह की हरकतों पर ठोस कार्रवाई तो बनती है। सब जानते हैं कि पंजाब के गांव,डेरे,गली,बस्ती और नगर नगर गाने बजाने अनेक हैं। इनमें सुर और बे-सुरे दोनों श्रेणी के गाने बजाने वाले अनगिनत हैं। ऊपर से गजब यह है कि इन दोनों ही श्रेणी के गाने बजाने वाले अपनी कला से ज्यादा प्रोपगेंडा की बदौलत चर्चा पाते।इस श्रृंखला में ताजा नाम सामने आ रहा है जरमन शेफर्ड टामी का। वैसे बहुत से लोगों ने इसका नाम सुना भी नहीं होगा।  

सब जानते हैं गीत संगीत की दुनिया में आ चुकी कुछ खास तरह की आधुनिक तकनीक के भरोसे इस तरह के कई नाम आज कलाकारों की फेहरिस्त में शुमार हो चुके हैं। इन्हीं आधुनिक तकनीकों के भरोसे म्यूजिक इंडस्ट्री में टिका जनमन शेफर्ड टामी भी तकनीक के काम्बो पैक का दुष्परिणाम है। विरोध करने की जल्दी में अगर कुछ उत्तेजित युवाओं द्वारा इसके नाम के पोस्टर और अन्य विरोध सामग्री में नाम एवं चित्र उजागर नहीं किये होते तो बेहतर होता। इस मुर्खात्मा का जिक्र हम भी इसी लिए यहां नहीं करना चाहते,क्योंकि इस तरह के फर्जी कलाकारों की पहचान और खुराक इन्हीं विवादों में बनती है।

इस तरह के तत्वों से निपटने की सूझबूझ रखने वाले एक व्यक्ति का तो यह भी मानना है कि इनकी पहचान को कुचलते हुए इन पर कानूनी कार्रवाई कराने पर जोर देना चाहिए। इन तत्वों से निपटने के लिए विरोध प्रदर्शन करने हुए पोस्टरों में इनके असली फोटो के मुख पर किसी टामी जैसे जीव जंतु का चेहरा लगाना कर गुस्सा प्रकट किया जाए तो बेहतर होगा। फिर यह बोल नहीं सकेंगे कि बदनाम हुए तो क्या नाम नहीं होगा…।अब क्या करें इस पर भी कइयों को आपत्ति है। दरअसल आपत्ति इन पर नहीं,बल्कि मानना है कि जरमन शेफर्ड टामी का फोटो लगाओगे तो इस प्रजाति का अपमान होगा,क्योंकि वह तो वफादार जीव है। तब इन्हें बताया गया कि साहब यह टामी भी तो वफादार है,जो अपने गुर मन से नहीं,बल्कि मालिकों का मान रखने के लिए दिखा रहे हैं। अब इस टामी के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी तो मालिक का नाम भी आवश्य सामने आएगा।

फिलहाल हिंदू समाज के पूजनीय शनि देवता पर जो टिप्पणी की गई है,उससे माहौल गरमाया हुआ है। धरने प्रदर्शन और अल्टीमेटम देने की खबरें लगातार सुर्खियों में है।पंजाब के पुलिस थानों,जिला मुख्यालयों के बाहर धरने प्रदर्शन और इस पंजाबी गायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है।मगर अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ। सच्चाई यह इस तरह की करतूत से समाजिक सौहार्द में तनाव पैदा करने की मंशा रखने वाले तत्वों पर कानून का शिकंजा ढीला रहा है,वरना करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने की सोच रखने वाले कुछ करने से पहले सौ बार सोचते।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?