कहा : महिलाएं खेलों में भी भाग लेकर कर रही देश ओर प्रदेश का नाम रोशन एनडी हिन्दुस्तान
करनाल। जिला फुटबाल संघ के सहयोग से यंग स्टार फुटबॉल क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया ओर उनका हौंसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम में महिला थाना इंचार्ज सतविंदर कौर ने शिरकत की। कर्ण स्टेडियम करनाल में महिला फुटबॉल मैच खेला गया। महिला खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सतविंदर कौर ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। एक समय था जब महिलाएं घरों में पर्दे के ओट में रहती थी, लेकिन महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है, आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं। कई क्षेत्र में महिलाएं सफलता का परचम लहरा रही है। वे आज समाज को एक नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं त्याग की प्रतिमूर्ति है, समाज के हित के लिए वे निरंतर काम कर रही है और आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं खेलों में भी भाग लेकर देश का नाम रोशन कर रही है। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतविंदर कौर ने महिला खिलाडिय़ों में मानसी शर्मा, आंचल, उषा, अंजलि, सिमरन, पूनम, ज्योति को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा कि फुटबॉल एसोसिएशन करनाल लगातार महिला खिलाडिय़ों को आगे बढाने का काम कर रही है, ताकि ये खिलाड़ी अपने देश ओर प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी ओर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।