एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के एफडीपी सेल की ओर से टीचर्स को कैनवा डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर के जरिए पोस्टर, फ्लायर, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन सहित अन्य चीजों के बोर में जानकारी दी गई। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व एफडीपी सेल कनवीनर डॉ मीनाक्षी सैनी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापिका मनिका सेठी व रिया खेतरपाल ने टीचर्स को कैनवा के जरिए डिजाइनिंग के बारे में थ्यूरी व प्रैक्टिल नॉलेज प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी संकाय के टीचर्स को डिजिटल सामग्री निर्माण में उन्नत कौशल के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में शैक्षिक सामग्री विकास, डिजिटल उपस्थिति को बढाने और अकादमिक, सोशल मीडिया जुडाव के लिए पेशेवर दृश्य सामग्री बनाने के लिए कैनवा का लाभ उठाने के बारे में जानकारी दी।