Home haryana नागरिक ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का लें संकल्प, पौधों की देखभाल भी करें- उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

नागरिक ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का लें संकल्प, पौधों की देखभाल भी करें- उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

कोविड संक्रमण काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी हुई थी महसूस

पेड़ों से जीवन पर्यन्त नि:शुल्क मिलती है प्राण वायु ऑक्सीजन 

76 वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में गरनावठी सैक्शन-4 क्षेत्र में लगाए गए एक हजार पौधे

एनडी हिंदुस्तान
रोहतक
। उपायुक्त धमेंद्र सिंह ने जिला के नागरिकों का आह्वïान किया कि वे पेड़ों के महत्व को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लें तथा इन पौधों की देखभाल कर इन्हें पेड़ बनाए। कोविड संक्रमण काल-2 के दौरान कोविड से पीडि़त व्यक्तियों के लिए ऑक्सीजन के सिलेण्डरों की कमी होने पर हमें एक बार फिर अहसास हुआ कि पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण व मूल्यवान है। 
धर्मेंद्र सिंह जिला के गांव गरनावठी पीएलपीए सैक्शन-4 क्षेत्र में वन विभाग द्वारा आयोजित 76 वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान में पौधारोपण करने के उपरांत उपस्थितगण को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सैक्शन-4 क्षेत्र में एक हजार पौधे लगाए गए। गरनावठी सैक्शन-4, 5 क्षेत्र में 420 एकड़ भूमि है। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पेड़ हमें जीवन पर्यन्त नि:शुल्क प्राणदायी ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ों से ऑक्सीजन के अलावा फल, फूल, छाया व कीमती लकड़ी भी उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जगह की उपलब्धता के अनुसार हर वर्ष पौधारोपण करवाते हैं। 
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ष वन महोत्सव के अवसर पर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि नागरिकों में पेड़ पौधों के महत्व को लेकर जागृती लाई जा सके। ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का जिला में वन क्षेत्र को बढ़ाने में हर नागरिक अपना मूल्यवान सहयोग दें। इस अवसर पर उपस्थितगण को पर्यावरण को स्वच्छ रखने व अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ दिलवाई गई। उपस्थितगण को वन एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास करने, अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्लास्टिक का उपयोग कम करके पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने तथा अपने परिजनों, मित्रों, अन्य नागरिकों को वन एवं पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के विषय में निरंतर रूप से प्रेरित करने की शपथ भी दिलवाई गई। 
बॉक्स
पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेता किए गए सम्मानित
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। वन विभाग द्वारा गत 21 जुलाई को विद्यालय स्तर पर छठी से बारहवीं कक्षा के लिए पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उपायुक्त ने पेंटिंग के प्रथम गु्रप कक्षा-6 से 8 में 8वीं कक्षा की छात्रा प्रीति पुत्री नरेंद्र, 7वीं कक्षा की छात्रा रूपा पुत्री राजेश व दीक्षा पुत्री दर्शन, 9 से 12वीं कक्षा के द्वितीय ग्रुप में 10वीं कक्षा की दक्षिता पुत्री गुलशन, 11वीं कक्षा की रंजनी पुत्री संजय एवं कविता पुत्री अमित तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं के ग्रुप में 12वीं कक्षा की छात्रा तनिशा पुत्री सुरेंद्र कुमार, 8 वीं कक्षा की छात्रा निभा पुत्री सुबोध सिंह व 11वीं कक्षा की छात्रा जागृति पुत्री संदीप कुमार को सम्मानित किया।  उन्होंने वन विभाग द्वारा आयोजित करवाई गई पेंटिंग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्टï कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित भी किया। 
वन संरक्षक डॉ. विजयलक्ष्मी ने 76 वें जिला स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यअतिथि व अन्य अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि वन महोत्सव का शुभारंभ 1950 में तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री के.एम.मुंशी ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किया था। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जुलाई-अगस्त माह के दौरान वन महोत्सव मनाया जाता है। जिला में वन विभाग का दो लाख 73 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था तथा एक लाख 75 हजार पौधे वितरित करने का भी लक्ष्य रखा गया था। विभाग द्वारा पौधारोपण के लक्ष्य को लगभग पूरा कर लिया गया है तथा एक लाख 25 हजार पौधे वितरित किए गए हैं। विभाग द्वारा स्थानीय जलेबी चौक पर हजारों पौधे लगाकर मियावाकी जंगल विकसित किया गया है। उन्होंने उपस्थितगण का आह्वïान किया कि वे कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करें। उन्होंने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में लगभग 500 स्कूली विद्यार्थी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पौधारोपण का संकल्प लिया। 
बॉक्स 
सुनों नहरों की पुकार मिशन टीम ने नहरों व जल संरक्षण का दिया संदेश 
76 वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर सुनों नहरों की पुकार मिशन टीम ने लघु नाटिका के माध्यम से उपस्थितगण को नहरों व जल संरक्षण का उपदेश दिया। इस टीम के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि नागरिक अंधविश्वास के कारण नहरों में हवन सामग्री इत्यादि प्रवाहित न करें, क्योंकि इनमें अनेक प्रकार के रसायन होते हैं। ये रसायन नहरों के पानी में मिलकर खेतों व हमारे घर तक पहुंच जाते हैं और हमारे शरीर में पहुंचकर शरीर को बिमारियों का घर बना देते हैं। पीलिया जैसी गंभीर बिमारी भी इसी का परिणाम है। उन्होंने उपस्थितगण से अंधविश्वास छोडक़र नहरों व जल के संरक्षण का आह्वïान किया तथा ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का संदेश भी दिया। इसके अलावा ककराना विद्यालय की छात्राओं ने इसा एंडी म्हारा हरियाणा गीत पर शानदार हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया था तथा राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने इन सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कलाकारों को सम्मानित किया। 
बॉक्स 
इन्हें किया गया सम्मानित
वन संरक्षक डॉ.विजयलक्ष्मी ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह को स्मृति चिह्नï भेंटकर सम्मानित किया। रेंजर सुभाष कालड़ा ने वन संरक्षक डॉ. विजयलक्ष्मी, गरनावठी के सरपंच सत्यवीर सिंह, रिटौली निवासी भूप सिंह, कुसुम शर्मा, मिथिलेश, वन दरोगा मोनिका, वन रक्षक नीलम, माली संजय, प्रवीन, जसबीर आदि को सराहनीय कार्यों के लिए स्मृति चिह्नï भेंटकर सम्मानित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?