Home haryana रोहतक की मीनाक्षी हुड्डा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं

रोहतक की मीनाक्षी हुड्डा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं

by ND HINDUSTAN
0 comment


जैस्मिन (भारतीय सेना) और नूपुर (भारतीय रेलवे) भी फाइनल में, पूजा रानी बोहरा से भी उम्मीदें

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। जिला के रूड़की गांव की बेटी और भारतीय पुलिस की होनहार बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर नया इतिहास रच दिया है। महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने मंगोलिया की बॉक्सर अल्तांत्सेत्सेग लुत्सेखान को शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से पराजित किया। इससे पहले भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत स्टार बॉक्सर जैस्मिन लम्बोरिया और भारतीय रेलवे की होनहार बॉक्सर नूपुर श्योराण भी अपने-अपने वर्ग में फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
खेल प्रेरक अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने चौथी महिला बॉक्सर और ओलिंपियन पूजा रानी बोहरा के भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताते हुए सभी भारतीय महिला मुक्केबाज़ों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भारतीय बॉक्सिंग संघ के महासचिव चौधरी प्रमोद कुमार युगल ने महिला बॉक्सिंग के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि महिला बॉक्सर लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस बार फाइनल मुकाबलों में बॉक्सिंग को पसंद करने वाले दर्शकों को बेहतरीन मैच देखने को मिलेंगे। तीनों भारतीय महिला मुक्केबाज़ों के फाइनल में पहुँचने से पूरे देश में उत्साह की लहर है। विशेषकर हरियाणा में गर्व और खुशी का माहौल है क्योंकि प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर से अपने मुक्कों से भारत का मान बढ़ाया है।


You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?