आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में 63 मीटर ऊंचे मेमोरियल टॉवर के टॉप पर हाईस्पीड लिफ्ट से महज 25 सेकेंड में पहुंचे ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज, निरीक्षण कर ली लिफ्ट की कार्यप्रणाली की जानकारी ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने मेमोरियल टॉवर के टॉप पर पहुंच अम्बाला छावनी का मनमोहक दृश्य देखा कैबिनेट मंत्री अनिल विज गत दिनों शहीद स्मारक में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दस दिनों के भीतर मेमोरियल टॉवर की लिफ्ट चालू करने के दिए थे निर्देश एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की याद में अम्बाला छावनी में बन रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक के 63 मीटर ऊंचे मेमोरियल टॉवर में लगाई गई हाईस्पीड लिफ्ट में बैठ अंतिम 12वें फ्लोर तक पहुंच निरीक्षण किया और लिफ्ट की कार्यप्रणाली को चेक किया। मेमोरियल टॉवर में हाईस्पीड लिफ्ट लगते ही कैबिनेट मंत्री श्री विज आज लिफ्ट में बैठे और महज 25 सेकेंड में वह ग्राउंड फ्लोर से 12वें फ्लोर पर पहुंच गए। ऊंचाई पर पहुंचते ही मेमोरियल टॉवर में लगाई गई खिड़कियों के माध्यम से उन्होंने पूरी अम्बाला छावनी का मनमोहक दृश्य देखा। गत दिनों ही हाईस्पीड लिफ्ट को लगाया गया था जिसका उन्होंने आज निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मेमोरियल टॉवर में लगी दोनों लिफ्टों की कार्यप्रणाली के बारे में मंत्री अनिल विज को बताया। उन्होंने बताया टॉवर में दो हाई स्पीड लिफ्ट लगाई गई है जोकि सामान्य लिफ्ट से काफी बेहतर होती हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लिफ्ट में 16 लोगों की क्षमता है और यह लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से सबसे ऊपर अंतिम 12वें फ्लोर तक महज 25 सेकेंड में पहुंचती है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से मेमोरियल टॉवर के अंदर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टॉवर के सबसे ऊपरी फ्लोर से समूची अम्बाला छावनी का मनमोहक दृश्य दिखता है और यहां पर आने वाले लोगों को यह काफी पसंद आएगा। इसके उपरांत अनिल विज ने टॉवर के 10वें एवं अन्य फ्लोर पर भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल एक्सईएन नवीन राठी के अलावा भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, हर्ष बिंद्रा, प्रमोद लक्की, रवि बुद्धिराजा सहित अन्य मौजूद रहे। बता दें कि बीती छह फरवरी को शहीद स्मारक में निरीक्षण के दौरान मंत्री अनिल विज ने मेमोरियल टॉवर में निरीक्षण किया था, मगर टॉवर की लिफ्ट चालू नहीं मिलने पर इसे दस दिनों में चलाने के निर्देश दिए थे।
ND HINDUSTAN
-
Ambala NewsKurukshetra News
-
ChandigarhharyanaKurukshetra News
रिकार्डतोड़ भीड़ से गुलजार हुआ अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसूरजकुंड मेले में अब तक आए 11.70 लाख पर्यटक गत वर्ष के पर्यटकों की संख्या के रिकार्ड को तोड़ने के नजदीक पहुंचा अंतरराष्ट्रीय मेला एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । दुनिया के सबसे बड़े…
-
haryanaKurukshetra News
परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी तरह का हथियार व मोबाइल फोन पर होगा प्रतिबंध:नेहा सिंह
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए लगाई बीएनएसएस की धारा 163 सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक जारी…
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा रेडियो: डॉ मीनू जैन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के जनसंचार विभाग की ओर से विश्व रेडिया दिवस पर “रेडियो और जलवायु परिवर्तन” विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ…
-
ChandigarhKurukshetra News
वाह वोमेनिया-एक्सीलेंस अवार्ड सीजन 4, का आयोजन 16 फरवरी को शहर में
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN100 जरूरतमंद व अनाथ लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने का लक्ष्य एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । एनए कल्चरल सोसाइटी और इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल…
-
एनडी हिन्दुस्तान रेवाड़ी। अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि की अध्यक्षता में जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा हुई।…
-
38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में बंचारी की नगाड़ा पार्टी बिखेर रही हरियाणवी संस्कृति के रंग एनडी हिन्दुस्तान चण्डीगढ़ । 38वें सूरजकुंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हरियाणा…
-
Kurukshetra News
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला “आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया अवार्ड“
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANइंडियन एजुकेशन नेटवर्क द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 14वें इंडिया एजुकेशन समिट में मिला अवार्ड एनडी हिन्दुस्तान चण्डीगढ़ । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा को “आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया…
-
Kurukshetra News
प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची महाविद्यालय की छात्राओं ने बुजुर्गों संग की खूब मस्ती
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANछात्राओं के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचने पर बुजुर्गों के भी चेहरे खिले उठे एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जोड़े रखने के लिए नगर के…
-
haryanaKarnal newsKurukshetra News
जेनिसिस के रिद्म गोयल ने प्राप्त की 99.99 परसेंटाईलजेइइ-मेंस का परीक्षा परिणाम घोषित
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANजेईई मेन के परिणामों में एक बार फिर जेनिसिस ने मचाई धूम 21 विद्यार्थियों ने अर्जित की 99 परसेंटाइल से अधिक एनडी हिन्दुस्तान करनाल। उत्तर भारत में जेनिसिस क्लासिस हर…