अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह मुख्यमंत्री ने महिलाओं को विशेष दिनों में मिलने वाली छुट्टियों में बढ़ोतरी की करी घोषणा प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, मुख्यमंत्री ने करी घोषणा नायब सिंह सैनी ने आनलाईन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का किया उद्घाटन हरियाणा की बेटियाँ खेलों में मेडल भी ला रही है, और सेना में जाकर देश की रक्षा भी कर रही है–मुख्यमंत्री एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में वहां की महिलाओं का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो परिवार, समाज और देश सब आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास और गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत में अगर किसी का सबसे बड़ा योगदान होगा तो वो इस देश की माताओं बहनों बेटियों का होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री ने परम्परागत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं को विशेष दिनों में मिलने वाली छुट्टियों में की गई बढ़ोतरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महिला कल्याण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के कार्यालयों में नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों को अब प्रतिवर्ष 20 की बजाय 25 छुट्टियां मिलेंगी। इसी प्रकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम में काम कर रही महिला कर्मियों को प्रतिवर्ष 10 छुट्टियां मिलती थी। अब इन वार्षिक अवकाश के अलावा महिला कर्मचारियों को प्रतिमाह एक अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। इस तरह इन कर्मचारियों को 10 की बजाय 22 छुट्टियां मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना शुरू करके कृषि परिवारों में महिलाओं की पशुधन पालन, मधुमक्खी पालन, झोंगा पालन, डेयरी फार्मिंग और अन्य कृषि उद्यम जैसी गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री ने की तीन नए पोर्टलों की शुरूआत इसके अलावा श्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टल, आपकी बेटी-हमारी बेटी के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया। लैंगिक समानता को एक नारा नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन का रूप देना होगा श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन न केवल महिलाओं का सम्मान करने का है बल्कि उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी है। अगर आज हम दुनियाँ को सुंदर, सशक्त और सुद्रढ़ रूप में देखते है तो उसमें महिलाओं का ही योगदान है।
ND HINDUSTAN
-
ChandigarhKurukshetra News
-
Kurukshetra News
शिक्षित और स्वस्थ महिला ही देश के विकास में दे सकती है योगदान:कंवलजीत कौर
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANजिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने गांव दयालपुर में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का किया शुभारंभ जिप चेयरमैन ने महिलाओं को किया सम्मानित, महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के…
-
Karnal newsKurukshetra News
हरियाणा में बढ़ेंगी औषधीय पौधों की खेती.. किसान भाई कमा सकेंगे अधिक मुनाफा: प्रो. सुरेश मल्होत्रा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANहरियाणा में औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करेगा काम: प्रो. सुरेश मल्होत्रा एनडी हिन्दुस्तान करनाल । स्वास्थ्य लाभ ओर आर्थिक समुद्धि के लिए अश्वगंधा…
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
महिलाएं परिवार की रीढ, उनका स्वस्थ होना जरूरीः डॉ प्रियंका शर्मा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल, वुमेन सेल व वुमेन स्टडी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर टॉक, जुंबा तथा एल्युमिनी छात्राओं…
-
ChandigarhKurukshetra News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए डब्ल्यू. ई .ई . डी पहल शुरू
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । एक नए प्रयास के तौर पर, वुमेन आंत्रप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम डेवलपमेंट (डब्ल्यू.ई.ई.डी) पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को बढ़ावा…
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
राज्य स्तरीय पोषण अवार्ड और लिंगानुपात में प्रथम स्थान पर रहा जिला यमुनानगर
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीसी पार्थ गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं एवं…
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा चैकिंग के दौरान 74 वाहनों के चालान कर 14 लाख 4 हजार 100 रुपये का लगाया गया जुर्माना
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANयमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन की हो रही है नियमित मॉनिटरिंग- डीसी पार्थ गुप्ता एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन व…
-
ChandigarhKurukshetra News
जन औषधि केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों को सस्ती दरों पर जेनरिक दवाइयां उपलब्ध करवाना है: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान रोहतक। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति भी प्रतिबद्ध है। इसी के…
-
Karnal newsKurukshetra News
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए फीडबैक जारी, नगर निगम करनाल प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअपील- स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजों में टॉप पर लाने के लिए नागरिक दें अपनी सकारात्मक फीडबैक एनडी हिन्दुस्तान करनाल । स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024…
-
ChandigarhKurukshetra News
खेल शिक्षा का अहम हिस्सा: आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANआईपीएल आज़ादी के बाद नंबर 1 ‘मेक इन इंडिया’ ब्रांड एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने कहा कि जीवन और खेल में सफलता का मंत्र है…