एनडी हिंदुस्तान संवाददाता/जीतेंद्र जीतू जयपुर।राज्यपाल कलराज मिश्र गुजरात के केवड़िया में बुधवार सांय “स्टैचू ऑफ यूनिटी” के लाइट एंड साउंड शो में सम्मिलित हुए। उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची सरदार…
ND HINDUSTAN
-
-
Kurukshetra NewsMadhya Pradesh
हवाई सफर की सुविधा से विकास की उड़ान भरेगा विन्ध्यःउप मुख्यमंत्री शुक्ल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANरीवा एयरपोर्ट का अगले माह होगा उद्घाटन एनडी हिंदुस्तान संवाददाता भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विन्ध्य क्षेत्र को आज विकास की एक और बड़ी सौगात मिली।…
-
haryanaKurukshetra News
कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के तीन पदाधिकारी व पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की पुत्री
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANबीजेपी के तीन पदाधिकारियों ने भी थामा कांग्रेस का दामन एनडी हिंदुस्तान संवाददाता/डा.प्रदीप गोयल चंडीगढ़। सिरसा से पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की बेटी और 2009 में बीएसपी की टिकट पर…
-
haryanaKurukshetra News
शहरों में कृषि भूमि खरीद फरोख्त में NDC की जरुरी नहींःसुभाष सुधा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANभूमि मालिक सीधे तौर पर करा सकेंगे अपनी रजिस्ट्री शहरी क्षेत्रों की कालोनियों में खाली प्लॉट को बेचने की होगी अनुमति एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कृषि भूमि की खरीद व भूमि का कोई हिस्सा बेचने हेतू नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं से किसी भी एन.डी.सी. की आवश्यकता नहीं है, बल्कि भूमि मालिक सीधे तौर पर अपनी रजिस्ट्री करवा सकेंगे ऐसी संपत्तियों पर किसी भी तरह का प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क लागू नहीं होगा।राज्य में इस तरह की कुल 2,52,000 संपत्तियां हैं।शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा आज चण्डीगढ़ में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। सुभाष सुधा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कालोनियों में स्थित खाली प्लॉट को बेचने की अनुमति होगी और इसके लिए प्रार्थी को प्रॉपर्टी टैक्स व अन्य बकाया शुल्क आदि जमा करने के बाद में नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा, जिसके आधार पर वो अपनी संपत्ति को बेच सकेंगे। इससे 4,30,000 संपत्तियों को लाभ मिलेगा। राज्य मंत्री ने कहा कि जिस भी सम्पत्ति मालिक ने लाल डोरा के अंदर स्थित अपनी सम्पत्ति को स्वयं प्रमाणित कर दिया है उसे अपनी संपत्ति बेचने की अनुमति होगी। इस तरह की 6,85,000 संपत्तियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी शहरी क्षेत्रों में 741 अस्वीकृत कालोनियों को नियमित किया जा चुका है। जिसकी सभी 1,71,368 संपत्तियों को बेचने का अधिकार मालिकों को प्राप्त हो गया है। इसके अतिरिक्त, बची हुई 433 कालोनियों को नियमित करने का कार्य 30 जून तक पूरा कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 705 छोटे क्षेत्रों (पैचेस) को भी नियमित किया जा चुका है और ऐसे बचे हुए लगभग 1200 क्षेत्रों (पैच) जो सरकारी भूमि पर, वन क्षेत्रों में या ग्रीन बैल्ट और रोड की भूमि पर होगे उन्हें छोड़कर बाकी को 30 जून तक अधिकृत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे कुल 13 लाख 38 हजार सम्पत्तियों को लाभ मिलेगा। राज्य मंत्री ने कहा कि 1,17,705 प्रोपर्टीस पर आपत्ति लगाने की वजह से लोग राशि जमा नहीं कर पा रहे थे उन्हे अब राशि जमा करने की सुविधा प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये एच.एस.वी.पी, एच.एस.आई.आई.डी.सी एवं तहसील में किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री होते ही सभी तरह की विवरण नगर निकायों के प्रॉपर्टी पोर्टल पर खुद आ जाएंगी और लोगों को अब इसके लिए कार्यालयों के चक्कर काटने या किसी के पास भी जाने की जरूरत नहीं है और यह सुविधा उन्हे घर बैठे मिलेगी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक हिस्सेदारी में परिवार के लोगों को अपनी संपत्ति का बंटवारा करने का अधिकार प्रदान किया गया है और इसमें सबसे छोटा हिस्सा 50 गज तक का हो सकता है अर्थात 100 गज के प्लाट के दो हिस्से ही किये जा सकते हैं। शहरी क्षेत्रों में एच.एस.वी.पी, एच.एस.आई.आई.डी.सी., टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की लाईसेंस्ड कालोनियों को छोड़कर अन्य संपत्तियों को जो नगर निकायों के नियंत्रण में है उनका बंटवारा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के केस में विल के आधार पर अथवा बिना विल के आधार पर या किसी अन्य कारण से ऑनर को संपत्ति के ट्रांसफर में दिक्कतें आ रही थी जिसको दूर करने के लिये सरकार ने यह निर्णय लिया है, कि नगर निकाय उनके आवेदन पर 30 दिन का नोटिस दो अखबारों में जारी करके और उसके बाद उत्तराधिकारी का निर्णय लेकर ट्रांसफर करने की अनुमति प्रदान कर देगा। ऐसा करने से लोगों को इंतज़ार नहीं करना होगा और उनको संपत्ति का अधिकार तुरंत प्राप्त हो जाएगा।
-
haryanaKurukshetra News
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश में 976 खेल नर्सरियों की मंजूरी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANखेल नर्सरियों में निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा- खेल मंत्री संजय सिंह 196 सरकारी स्कूलों में, 115 ग्राम पंचायतों को, 278 निजी संस्थानों और 387 निजी स्कूलों को खेल नर्सरियां की गई हैं आवंटित एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए हरियाणा में 976 खेल नर्सरियों को मंजूरी प्रदान की है। उक्त नर्सरियों में से 196 खेल नर्सरियां सरकारी स्कूलों को दी गई हैं। इसी तरहसे 115 खेल नर्सरियां ग्राम पंचायतों को, 278 खेल नर्सरियां निजी संस्थानों और 387 खेल नर्सरियां निजी स्कूलोंको आवंटित की गई हैं। ये नर्सरियां प्रदेश के सभी जिलों में आवंटित की गई हैं, जिनमें 28 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों को पारंगत बनाया जाएगा। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रदेश में खेल नर्सरी खोलकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है।उन्होंने बताया कि पंचकूला ने खेलो इंडिया-यूथ गेम्स के सफल आयोजन के बाद हरियाणा में एक नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। खेल विभाग सरकारी व निजी स्कूलों में तो खेल नर्सरी की मंजूरी प्रदान करता आ रहा है अब निजी संस्थान और औद्योगिक घराने भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी योजना के तहत इच्छुक स्कूलों/संस्थानों को खेल नर्सरी के आवंटन के लिए सरकारहर साल आवेदन आमंत्रित करती है। इसके लिए आवेदक के पास बुनियादी आवश्यकता यानि कोच की उपलब्धता हो, खिलाड़ियों के लिए अपेक्षित खेल का मैदान हो और अधिकतम 25 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति की व्यवस्था होती है। आवेदनों की जांच जिला खेल अधिकारियों द्वारा आवेदकों के परिसर में जाकर की जाती है औरउसके बाद आवेदकों को ये “खेल नर्सरी” प्रदान की जाती हैं।उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 तक राज्य सरकार ने 1100 खेल नर्सरी आवंटित की थी, अब वित्त वर्ष2024-25 से यह संख्या बढ़ाकर 1500 कर दी गई है। इनमें से लगभग 500 खेल नर्सरी पहले से ही सरकार द्वाराचलाई जा रही हैं। ये खेल नर्सरियां की गई आवंटित प्रदेश में आर्चरी की 14, एथलेटिक्स की 93, बैडमिंटन की 15, बेसबाल की 6, बास्केटबॉल की 47, बॉक्सिंग की 65, कनोइंग की 3, साइकिलिंग की 5, फैंसिंग की 12, फुटबॉल की 70 खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं। इसीतरह से जिम्नास्टिक की 7, हैंडबॉल की 74, हॉकी की 44, जूडो की 18, कबड्डी की 138, कराटे की 7, लॉन टेनिसकी 3, रोइंग की 2, शूटिंग की 33, साफ्टबाल की 3, स्विमिंग की 12, टेबल टेनिस की 11, ताइक्वांडो की 15, वालीबॉल की 95, वेटलिफ्टिंग की 149, वुशू की 18 खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं।
-
haryanaKurukshetra News
20 जून को हिसार में एयरपोर्ट सहित विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्रीः डॉ. कमल गुप्ता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANनागरिक उड्डयन मंत्री ने चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि विगत…
-
Himachal PradeshKurukshetra News
मुख्यमंत्री ने नवर्विाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिंदुस्तान संवाददाता शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिहं सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में छह नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया…
-
Karnal newsKurukshetra News
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र करनाल के वैज्ञानिक डॉ. विजय कौशिक को मिला चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकृषि विज्ञान केंद्र उचानी के वैज्ञानिक डॉ. विजय कौशिक ने स्मार्ट एंड इकोनॉमिकल फार्मिंग की रचना कर बनाया अपना चौथा विश्व रिकॉर्ड न्यूज डेक्स संवाददाता करनाल।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के…
-
haryanaKurukshetra News
पत्रकारिता, जनसंचार एवं डिजिटल मीडिया में बनाये करियर:डा. धर्मपाल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की भारतीय एवं वैश्विक स्तर पर पत्रकारिता एवं…
-
haryanaKurukshetra News
5 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा संरक्षण वाली कैशलेस योजना में पत्रकारों भी किए जाए शामिलःकेबी पंडित
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिंदुस्तान संवाददाता करनाल। हरियाणा पत्रकार संघ ने राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए घोषित की गई पांच लाख रुपये का चिकित्सा बीमा संरक्षण देने वाली कैशलैस…