पूरे विश्व में भारत की जो धाक है,वह भारत की मजबूती का प्रमाण: मनोहर लाल न्यूज़ डेक्स संवाददाताचंडीगढ़ /झज्जर । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कांग्रेस…
ND HINDUSTAN
-
-
ChandigarhharyanaKurukshetra News
निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के लिए आयोग सख्त, विभिन्न एजेंसियों द्वारा रखी जा रही कड़ी नजर
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअब तक हरियाणा में 25.45 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध शराब, मादक पदार्थ व नगद राशि की गई जब्त आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के प्रति नागरिक भी जागरूक चुनाव अधिसूचना से पहले ही सीविजिल पर दे चुके हैं 2541 शिकायतें न्यूज़ डेक्स संवाददाताचंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव-2024 को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों के साथ साथ आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचाने के लिए आयोग पूरी तरह सख्त है और राज्य में विभिन्न एजेंसियों द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ व नगद राशि की मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अब तक हरियाणा में 25.45 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध शराब, मादक पदार्थ व नगद राशि जब्त की गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।उन्होंने बताया कि कुल 4.33 करोड़ रुपये की नकद राशि जब्त की गई, जिसमें पुलिस द्वारा 71.21 लाख रुपये, आयकर विभाग द्वारा 81.19 लाख रुपये, आबकारी विभाग द्वारा 3.04 लाख रुपये और डीआरआई द्वारा 278 लाख रुपये की नकद राशि जब्त किया जाना शामिल है। उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 8.40 करोड़ रुपये की कीमत की 2,67,821 लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई है। इसमें, पुलिस द्वारा 552.23 लाख रुपये की कीमत की 1,75,140 लीटर तथा आबकारी विभाग द्वारा 288.19 लाख रुपये की कीमत की 92,669 लीटर अवैध शराब पकड़ा जाना शामिल है। 9.38 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ किए जब्त अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एजेंसियों द्वारा कुल 5,844.44 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत 9.38 करोड़ रुपये है। पुलिस द्वारा 9.34 करोड़ रुपये की कीमत के 5839.18 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, एनसीबी ने भी 2 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े हैं, जिनकी कीमत 4 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, 1.73 करोड़ रुपये के कीमती सामान और 1.59 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के प्रति नागरिक भी जागरूक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हरियाणा में चुनावों की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होनी है, लेकिन राज्य के मतदाता अभी से बहुत जागरूक हैं। चुनाव अधिसूचना से पहले ही नागरिक सी-विजिल मोबाइल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 2541 शिकायतें आयोग को भेज चुके हैं। इन शिकायतों में से रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा संवीक्षा करने पर 2195 शिकायतें सही पाई गई, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
-
haryanaKurukshetra News
प्रत्याशी घोषणा में लगा महीना,लिस्ट जारी हुई तो छूट रहा है कांग्रेसियों को पसीनाःअनिल विज
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसुप्रीम कोर्ट ने VVPAT और इलेक्ट्रॉनिक मशीनों को लेकर सभी याचिकाओं को खारिज करने का कदम स्वागत योग्य – विज राहुल गांधी ने झूठ बोलने की पीएचडी की हुई है…
-
haryanaKurukshetra News
लोक कलाकार महावीर गुड्डू को पद्मश्री सम्मान मिलने पर न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने दी बधाई
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANलोक कलाकार महावीर गुड्डू का सम्मान हरियाणा के समस्त कलाकारों का सम्मान है-नीरज सेठी न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदेश में कला के क्षेत्र में पहला पद्मश्री पुरस्कार आना समस्त…
-
Kurukshetra News
2019 में भाजपा के मंत्री हारे अब दो मुख्यमंत्री हारेंगे और बुद्धिराजा विजयी होंगे : मधुसूदन बवेजा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा के मंत्री हारे वही 2024 के…
-
ChandigarhKurukshetra News
विरासत भी,विकास भी मोदी की गारंटीःभाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANदेश के 15 लाख से अधिक लोगों के सुझावों से बना भाजपा का संकल्प पत्र मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन और प्रदेशाध्यक्ष जेपी मल्होत्रा भारत में 2004…
-
haryanaKurukshetra News
बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर एकत्रित किए बीजों के 12 सैंपल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकिसानों के हित को जहन में रखते हुए उपायुक्त ने दिए आदेश कृषि विभाग निरंतर जारी रखेगा चैकिंग अभियान अब तक बीजों के लिए जा चुके है 28 सैंपल नकली…
-
haryanaKurukshetra News
यह चुनाव पूंजीपतियों के खिलाफ लड़ रहे किसान और कमेरे का है: अभय सिंह चौटाला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया खेती से जुड़े मतदाता इस बार कांग्रेस के भ्रामक प्रचार में नहीं आएगा: अभय चौटाला…
-
Kurukshetra NewsPunjab
धर्मवीर गांधी बताएं राहुल के गुरू सैम पित्रोदा का समर्थन करेंगे या विरोध:एनके शर्मा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकांग्रेस का पंजाब व किसान विरोधी चेहरा फिर से आया सामने मखौटे बदल-बदल कर वोट मांगने आएंगे दलबदलू न्यूज डेक्स संवाददाता पटियाला। पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी…
-
haryanaKurukshetra News
मैरिज कार्ड की तरह वोटरों को भेजे जाएंगे निमंत्रण,मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANबूथ लेवल अधिकारी करेंगे मतदाताओं का स्वागत हरियाणा में 25 मई को डाले जाएंगे वोट एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। लोकसभा आम चुनाव-2024 में हरियाणा में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित…