कह सकते हैं कि उनके बारे में सीने में जलन आंखों में तूफ़ान सा क्यों …
न्यूज डेक्स हरियाणा चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आगामी सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों का …
आज देश और प्रदेश की परिस्थितियां हमारे सामने है जो बेहद भयावह है: ओम प्रकाश …
आस्ट्रेलिया की संसद एवं अन्य स्थानों पर गीता जयंती उत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे : …
14 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य: धनखड़ आठ वर्षों …
21 अप्रैल को पिपली पैराकीट पर किया जाएगा भव्य स्वागत हरियाणा कमेटी के प्रधान की …
विश्व कल्याण है सनातन संस्कृति का उद्देश्य: ब्रम शंकर जिंपा अनु कुमारी/ न्यूज डेक्स पंजाब …
डॉ. प्रदीप गोयल/ न्यूज डेक्स संवाददाता शाहाबाद। ब्रह्माकुमारीज़ के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे …
आज पूरे देश में खेती और किसान संकट में- हुड्डा पूरी तरह विफल साबित हुई …
न्यूज डेक्स संवाददाता रोहतक। नवीन जयहिंद ने अपनी सकार्पियों गाड़ी को बेचने के लिए वीडियो …
गर्मी की शुरुआत होते ही सरकार ने बिजली व जनता की जेब काटनी की शुरू- हुड्डा विरोधी दलों में मची भगदड़, कांग्रेस को मिल रहा है जनता का जबरदस्त समर्थन- हुड्डा कांग्रेस अकेले बीजेपी को मात देने में सक्षम, कांग्रेस की सरकार बनना तय- हुड्डा न्यूज डेक्स हरियाणा चंडीगढ़।पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी-जेजेपी सरकार किसानों को परेशानकरने का कोई मौका नहीं चूकती। एकबार फिर गेहूं की खरीद, उठान, भुगतान व गिरदावरी में देरी करके किसानों को परेशान कियाजा रहा है। करीब 38 लाख मिट्रिक टन गेहूं मंडियों में आ चुका है, जबकि अबतक उठान सिर्फ 10 लाख मिट्रिक टन का ही हुआ है।उठान में देरी के चलते किसानों को भुगतान में भी देरी हो रही है। आज बारिश होने की वजह से सरकार के कुप्रबंधन के कारणकिसान के अनाज की बेकद्री हों रही हैं और किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने एकबार फिर सरकार से गेहूं की सुचारू रूप से खरीद, समय परउठान व भुगतान के साथ बारिश से हुए खराबे का जल्द मुआवजा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बारिश की वजहसे जिन किसानों की फसल खराब हुई, उसकी गिरदावरी अब तक की हुई। सरकार जानबूझकर इसमें देरी कर रही है ताकि किसानोंको मुआवजा ना देना पड़े। जबकि सरकार को किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें प्रति क्विंटल ₹500 बोनस और25000 से लेकर ₹50000 तक प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए। पावर कट के मुद्दे पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बिजली और जनता की जेबकाटनी शुरू कर दी। बीजेपी-जेजेपी ने बिजली की दरों में 52 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी करके गरीब और मध्यमवर्ग पर अतिरिक्तबोझ डाला है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 4 पावर प्लांट व एक न्यूक्लियर प्लांट स्थापित करके हरियाणा को बिजली उत्पादन मेंसरप्लस राज्य बनाया था। 10 साल के दौरान कभी बिजली के रेट नहीं बढ़ाए गए थे। लेकिन बीजेपी सरकार ने एक नई यूनिटबिजली की पैदा नहीं की और लगातार रेट बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए हुड्डा ने बताया कि सरकार कर्ज और जीएसडीपी के गुमराह करने वाले आंकड़े पेश कर रहीहै। अगर सरकार द्वारा दिए जा रहे कर्ज के आंकड़े सही हैं तो वह श्वेत पत्र जारी करने से क्यों गुरेज कर रही है। 2014-15 मेंहरियाणा की जीएसडीपी 4,48,537 करोड़ थी व कर्ज करीब 70 हजार करोड़ था। लेकिन बीजेपी कार्यकाल के दौरान जीएसडीपीमात्र 2.2 गुणा बढ़ी, जबकि कर्जा तमाम देनदारियां मिलाकर 4 से 5 गुणा बढ़कर 4 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। इनेलो व जेजेपी द्वारा बार-बार कांग्रेस से गठबंधन पर दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश मेंअकेले बीजेपी को मात देने में सक्षम है। विरोधी दलों में मची भगदड़ और कांग्रेस को मिल रहे जबरदस्त जनसमर्थन से स्पष्ट है किइसबार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार यदि हम मोटे अनाज के आहार पर आ जाए तो कई बीमारियों …
