एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम को बेहतर रैंक दिलाने को लेकर …
निरंकारी श्रद्धालुओं ने पश्चिमी यमुना नहर के पुल व मेहर माजरा के तालाब के किनारे किए साफ …
एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। मूल्यांकन और आकलन शिक्षा प्रणाली के महत्वपूर्ण तत्व हैं, जो यह सुनिश्चित …
एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजकीय उच्च विद्यालय मंधार …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । परीक्षित ने श्री शुकदेव जी से प्राणी मात्र के कल्याण के लिए …
वार्ड नंबर-5 के निर्दलीय उम्मीदवार सचिन पांचाल और निर्दलीय उम्मीदवार अश्विनी कुमार ने दिया समर्थन …
बिना भेदभाव के करवाए जा रहे विकास कार्य : नायब सिंह सैनी -मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद वासियों से किया सीधा संवाद एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे हरियाणा में विकास की विचारधारा के साथ कार्य करवाएं जा रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से सरकार सार्थक कदम बढ़ा रही है। आमजन के हितों की अनदेखी न हो इस पर सरकार का पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को फरीदाबाद में अपने दौरे के दौरान आमजन से सीधा संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर सपूतों को नमन भी किया। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि रेल, सडक़ के साथ ही मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ आने वाले दिनों में बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो का विस्तार करके क्षेत्र को सौगात देने का कार्य भी वर्तमान सरकार द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा की भावना से सरकार कार्य कर रही है और लोगों को उनके घर द्वार पर सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के समान विकास कराने का लक्ष्य लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जन सुविधा के लिए सरकार ने उपमंडल से लेकर जिला स्तर के कार्यालयों में समाधान शिविरो का आयोजन कर हर वर्ग से जुड़ी समस्याओं का निदान प्रत्येक कार्य दिवस पर सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रही है। आज लोगों को अपने कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए सभी जरूरी सेवाएं ऑनलाइन की जा रही है। इससे पूरी पारदर्शिता के साथ कम समय में आमजन के कार्य हो रहे हैं। पूरे हरियाणा में आवागमन सुविधा को बेहतर बनाया गया है और मजबूत सडक़ सुरक्षा तंत्र के साथ सडक़ों का जाल बिछाकर परिवहन को सुगम बनाया गया है। वहीं गरीब और जरूरतमंदों के लिए परिवहन विभाग की हैप्पी कार्ड योजना काफी लाभकारी सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी काफी सजग है। प्रदेश सरकार चिरायु योजना के तहत जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उनके परिवारों को 5 लाख रुपए तक सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया करवा रही है। इसमें जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक है उनके मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं तीन लाख तक की सालाना आय वाले परिवार के लिए 1500 रुपए के शुल्क पर इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ निशुल्क देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार किए गए हैं। हरियाणा में छात्राओं को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से महाविद्यालयों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा 2025 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की पहल करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि आज युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जा रही है। इससे अब हर वर्ग के युवा अपनी मेहनत के दम पर सरकारी नौकरी पाने में सफल हो रहे हैं। वहीं खेलों में भी हरियाणा का डंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बज रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी विश्व स्तर की स्पर्धाओं में मेडल हासिल करके देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
हरियाणा के हर शहर, हर गांव को विकास के पथ पर बढ़ाया जाएगा आगे एनडी हिन्दुस्तान …
बैंड बाजों के साथ संकीर्तन करते हुए पहले दिन निकली गई भव्य कलश यात्रा जीवन …
निकाय चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पीठासीन और …
एनडी हिन्दुस्तान रोहतक। टीकाराम कन्या महाविद्यालय सोनीपत में हुई राज्य स्तरीय विभिन्न अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं …
मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में एमएचयू-कोच्चि विश्वविद्यालय के बीच एमओयू… इंटरनेटस आफ प्लांट तकनीक …
