एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र।भारत की प्रगति के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हुआ, जब देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से एक साथ और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया गया। इन ट्रेनों में से एक फिरोजपुर (पंजाब) से दिल्ली तक संचालित हुई। इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का गौरव गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र के 31 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों को प्राप्त हुआ। नई वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ तथा कुरुक्षेत्र में स्टॉपेज बनने के उपलक्ष में आत्मनिर्भर भारत विषय पर ड्राइंग व पेंटिंग तथा निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने पुरस्कार प्राप्त किया। यह वंदे भारत एक्सप्रेस केवल एक आधुनिक रेल नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता, प्रगति, राष्ट्रीयता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है। यह ट्रेन आधुनिक तकनीक, स्वदेशी निर्माण और उत्कृष्ट यात्री सुविधा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है, जो “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और भी सशक्त बनाती है। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, जहाँ 24 राज्यों के विद्यार्थी अध्यनरत हैं, के लिए यह रेल सेवा बहुत महत्वपूर्ण है संबंधित स्थानों से आने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को यात्रा में अत्यंत सुगमता प्राप्त होगी। विद्यालय परिवार की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा आदरणीय सांसद नवीन जिंदल जी का हृदय से धन्यवाद , जिन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से देश को आधुनिकता और एकता के पथ पर आगे बढ़ाया।
सांपला टोल प्लाजा पर जिला प्रशासन, भाजपा एवं समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से किया …
एनडी हिन्दुस्तान कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में …
श्री गुरु तेग बहादुर से प्रेरणा ले देश व समाज के लिए काम करें- केंद्रीय …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। बागेश्वर धाम द्वारा आयोजित “सनातन एकता पदयात्रा” में रविवार देर शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब …
एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से राष्ट्रीय उद्यमिता …
मेरी 15 सालों की काव्य साधना और तपस्या है सुन गुणवंता सुन बुद्धिवंताः डॉ. पाल …
एनडी हिन्दुस्तान करनाल । सैनिक स्कूल कुंजपुरा में आज भव्य पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन बड़े …
करनाल। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने गत दिवस प्रदेश के सात पुस्तकालयों का ऑन …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बरवाला …
एनडी हिन्दुस्तान चन्डीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित 18वें …
स्तन कैंसर जागरूकता एवं शीघ्र जांच हेतु मोबाइल मेडिकल पहल गांव इस्माईला में 6 नवम्बर …
