कर्मचारी चयन आयोग मामले की जांच किसी स्पेशलाइज्ड एजेंसी से करवा सकता है तो प्रदेश …
प्रभु मिलन धाम शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने की शिरकत एनडी …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । केंद्र सरकार ने हरियाणा में लंबित आयुष्मान भारत की राशि निर्गत …
यह कौशल विकास शिक्षा का युग है, और युवाओं को भविष्य के बारे में सोचना चाहिए: …
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा …
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह मुख्यमंत्री ने महिलाओं को विशेष दिनों में मिलने वाली छुट्टियों में बढ़ोतरी की करी घोषणा प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, मुख्यमंत्री ने करी घोषणा नायब सिंह सैनी ने आनलाईन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का किया उद्घाटन हरियाणा की बेटियाँ खेलों में मेडल भी ला रही है, और सेना में जाकर देश की रक्षा भी कर रही है–मुख्यमंत्री एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में वहां की महिलाओं का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो परिवार, समाज और देश सब आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास और गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत में अगर किसी का सबसे बड़ा योगदान होगा तो वो इस देश की माताओं बहनों बेटियों का होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री ने परम्परागत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं को विशेष दिनों में मिलने वाली छुट्टियों में की गई बढ़ोतरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महिला कल्याण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के कार्यालयों में नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों को अब प्रतिवर्ष 20 की बजाय 25 छुट्टियां मिलेंगी। इसी प्रकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम में काम कर रही महिला कर्मियों को प्रतिवर्ष 10 छुट्टियां मिलती थी। अब इन वार्षिक अवकाश के अलावा महिला कर्मचारियों को प्रतिमाह एक अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। इस तरह इन कर्मचारियों को 10 की बजाय 22 छुट्टियां मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना शुरू करके कृषि परिवारों में महिलाओं की पशुधन पालन, मधुमक्खी पालन, झोंगा पालन, डेयरी फार्मिंग और अन्य कृषि उद्यम जैसी गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री ने की तीन नए पोर्टलों की शुरूआत इसके अलावा श्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टल, आपकी बेटी-हमारी बेटी के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया। लैंगिक समानता को एक नारा नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन का रूप देना होगा …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । एक नए प्रयास के तौर पर, वुमेन आंत्रप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम डेवलपमेंट (डब्ल्यू.ई.ई.डी) पहल की …
एनडी हिन्दुस्तान रोहतक। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों …
आईपीएल आज़ादी के बाद नंबर 1 ‘मेक इन इंडिया’ ब्रांड एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । आईपीएल …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने यहां कहा कि वह राज्यसभा …
परीक्षाएं प्रातः और सायंकालीन सत्रों में की जाएंगी संचालित एनडी हिन्दुस्तान चण्डीगढ़ । हरियाणा सरकार …
वर्ष 2025-26 के राज्य बजट में शिक्षा क्षेत्र पर किया जाएगा विशेष फोकस, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापरक शिक्षा – नायब सिंह सैनी हरियाणा बनेगा वैश्विक शिक्षा का केंद्र, युवाओं को मिलेगा एआई और आधुनिक स्किल्स का प्रशिक्षण सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को पूर्ण रूप से किया जाए लागू– मुख्यमंत्री बच्चों को शोध करने के लिए मार्गदर्शन व बजट मुहैया करवाने के लिए शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय मिलकर बनाएं रूपरेखा– शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और शिक्षा क्षेत्र में किए जाने वाले सुधारों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 के राज्य बजट में शिक्षा क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा, जिससे प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। इसके लिए सभी कुलपतियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र में संकल्प लिया है कि हम भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे, इसके लिए भी जल्द से जल्द रूपरेखा तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को पूर्ण रूप से लागू किया जाए, ताकि सरकार हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बना सकें, जहां एआई और आधुनिक स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। बागवानी विश्वविद्यालय फल एवं सब्जियों के शोध की दिशा में करें कार्य श्री नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाला समय बागवानी फसलों का है और परंपरागत खेती की बजाय फसल विविधीकरण को अपनाने के लिए किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस दिशा में बागवानी विश्वविद्यालय अहम भूमिका निभा सकता है। गन्नौर में बन रही इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट के पहले चरण का जल्द उद्घाटन किया जाएगा, जिससे बागवानी किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। फल एवं सब्जियों का निर्यात होने से उनकी आय में वृद्धि होगी। इसलिए बागवानी विश्वविद्यालय हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार वहां पैदा होने वाली फल एवं सब्जियों के शोध की दिशा में कार्य करे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को खेलों में पारंगत बनाने के लिए हर जिले में स्पोर्ट्स स्कूल खोलने की दिशा में योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में भी खेलों के लिए उपयुक्त सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक-2036 के लिए हरियाणा के युवाओं को अभी से प्रशिक्षित किया जाए, ताकि वे प्रदेश व देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकें। बच्चों को शोध करने के लिए मार्गदर्शन व बजट मुहैया करवाने के लिए शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय मिलकर बनाएं रूपरेखा– शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है और बच्चे हर क्षेत्र में प्रदेश व देश का नाम रौशन कर रहे हैं, लेकिन कई बार बच्चों को उचित अवसर न मिलने के कारण वे पीछे रह जाते हैं। इसलिए स्कूलों व कॉलेजों में लगाई जाने वाली एग्जीबिशन के दौरान विज्ञान, पर्यावरण व अन्य क्षेत्र से संबंधित बेहतरीन मॉडल बनाने वाले बच्चों को उचित मार्गदर्शन व बजट मुहैया करवाना चाहिए, ताकि वे उस क्षेत्र में शोध कर सकें। इसके लिए विभाग के अधिकारी और विश्वविद्यालय मिलकर रूपरेखा तैयार करें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यश पाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू, हरियाणा उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, खेल विश्वविद्यालय, दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, चौ. बंसी लाल विश्वविद्यालय और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति मौजूद रहे।
