Home Chandigarh चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदरपाल मल्होत्रा ने केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी 25 हजार से वर्कर व वालंटियर की सूची

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदरपाल मल्होत्रा ने केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी 25 हजार से वर्कर व वालंटियर की सूची

by ND HINDUSTAN
0 comment

लोकसभा चुनाव में ग्राउंड जीरों पर पसीना बहाएंगे भाजपा के हजारों कार्यकर्ता और वालंटियर

मोदी लहर और राम मंदिर निर्माण का उत्साह कांग्रेस-आप गठबंधन पर पड़ सकता है भारी

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता

चंडीगढ़।आचार संहिता लगने में चंद घंटे शेष है,टिकट वितरण की प्रक्रिया जारी है,लोकसभा चुनाव लड़ने वाले वाले नामों पर राजनीतिक दलों के आलाकमान की मुहर लगने के बाद पार्टी प्रत्याशियों के नाम को फाइनल कर सूचियों में सामने आ रहे हैं। फिलहाल भाजपा के अलावा अन्य संगठनों में जहां कार्यकर्ताओं का टोटा है और अंदरुनी विवाद के चलते महाभारत छिड़ी है,वहीं भाजपा चुनाव व्यूह रचना,राम लहर,संगठन शक्ति,विकास के माडल से विरोधी दलों को चारों खाने चित करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। पता चला है कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व संगठन तक 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं और वालंटियर का पूरा चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदरपाल मल्होत्रा ने डेटा सौंपा है,जो कि लोकसभा चुनाव में ग्राउंड जीरो पर उतर कर भाजपा के प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पसीना बहाएंगे।

संगठन की दृष्टि से भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है और हाशिए पर चल रही कांग्रेस अपना रहा सहा वजूद अपने परंपरागत वोटर की नजरों में खो चुकी है,क्योंकि आम आदमी पार्टी से हाथ मिलाकर गठबंधन करने के बाद कांग्रेस का पुराना और परंपरागत वोट छिटका है।बेशक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी यह मान कर चल रही हो कि यह गठबंधन जीत का जादुई आंकड़ा हासिल कर उन्हें नई लोकसभा की सीढ़ी चढ़ाने में मददगार होगा,मगर राजनीतिक विश्लेषक और यहां तक की पुराने कांग्रेसी भी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते,इनका मानना है कि वर्तमान में मोदी लहर के बीच नया उफान राम मंदिर निर्माण का है। इस लहर और उफान के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के तंबू उखड़ना लगभग तय है।

फिलहाल भाजपा के कार्यकर्ताओं और वालंटियर ने अपना काम शुरु कर दिया। इनके द्वारा डोर टू डोर और अन्य माध्यमों से मतदाताओं के साथ तालमेल स्थापित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें यह भी बताया जा रहा कि क्यों जरूरी है तीसरी बार मोदी सरकार। पुरानी सरकारों के मुकाबले भाजपा की सरकार ने 10 वर्षों में किन विषयों पर फोकस किया और भारत में विकास के ढांचे में नए रंग भरने के साथ कैसे दुनिया के दूसरे मुल्कों में भारत की छवि को चमकाया। यह कार्य तरह तरह की सामग्री के साथ कार्यकर्ता और वालंटियर डोर टू डोर दस्तक देंगे।इन कार्यों को अलग अलग चरणों में अलग अलग क्षेत्रों में करने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?