न्यूज डेक्स संवाददाता शाहाबाद,4 अगस्त। गौरक्षा दल के प्रधान व विहिप नेता महेश भगत ने कहा कि 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर न केवल भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में अपितु शाहाबाद को भी अयोध्या की तरह सजाया जा रहा है। महेश भगत ने कहा कि भूमि पूजन के अवसर पर नगर के सभी मंदिरों में एक ही समय पर शंखनाद व भगवान राम की आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे नगर को लडिय़ों, फूलों व तोंरणद्वार से सजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप के बैनर तले हुई बैठक में ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर के प्रधान ऋषि गंभीर, सुरेंद्र जैन, रामकृष्ण हसीजा, अमित अग्रवाल, रमेश कश्यप, संजीव धीमान, प्रमोद शास्त्री, सीताराम बतरा सहित अन्य मंदिरों के प्रधानों द्वारा सहमति बनाई गई कि राम मंदिर भूमि पूजन में सभी मंदिरों को सजाया जाएगा। शाहाबाद। जानकारी देत जिला गौरक्षा दल के प्रधान व विहिप नेता महेश भगत। फोटो01