रंगमंच समूह में काम करने की आदत डालता है-अपराजिता बचपन में जिज्ञासा होती है नयी चीजों को सीखने के लिए-अपराजिता 27 से 29 तक तीन दिवसीय राष्ट्ीय चित्रकला कार्यशाला होगी…
ND HINDUSTAN
-
-
ChandigarhKurukshetra News
हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का होगा कायाकल्प, मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूलों में छात्र व शिक्षकों का अनुपात किया जाएगा सुनिश्चित, आगामी शैक्षणिक सत्र से कोई भी स्कूल ऐसे नहीं बचेगा, जहां शिक्षकों की कमी हो – नायब सिंह सैनी कॉलेजों में स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तैयार की जाएगी रूपरेखा, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को होगा बड़ा फायदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए लक्ष्यों को तय समयावधि में करें पूरा – शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा चंडीगढ़ । हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए नायब सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्र और शिक्षकों के अनुपात को सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेशभर में कोई भी स्कूल ऐसा नहीं बचेगा, जहां शिक्षकों की कमी हो। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर सायं मौलिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी उपस्थित थे। नायब सिंह सैनी ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए राशनलाइजेशन कर व्यापक योजना तैयार की जाए ताकि यदि कहीं किसी स्कूल में शिक्षकों की कमी है तो उसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षकों की कमी नहीं है, केवल छात्रों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तनाती की व्यवस्था निश्चित की जाए। नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए। जनता में किया जाए विश्वास जागृत, ताकि अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में करें शिक्षा ग्रहण मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रति जनता में विश्वास जागृत किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आएं। सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को संस्कारवान बनाने व सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करने के लिए आठवीं कक्षा तक गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऊर्जावान बनाने के लिए स्कूलों में खेल और स्वच्छता को अनिवार्य किया जाए। साथ ही, शिक्षकों का भी कौशल विकास किया जाए ताकि वे नई-नई पद्धतियों के अनुसार बच्चों को पढ़ा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्कूलों व कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय की व्यवस्था व स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। ब्लॉक स्तर पर मॉडल संस्कृति स्कूलों की बढ़ाई जाए संख्या नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ब्लॉक स्तर पर मॉडल संस्कृति स्कूल खोले, जो सीबीएसई बोर्ड से एफिलिएटिड हैं। इन स्कूलों में बच्चों को इंग्लिश मीडियम सहित गणित व विज्ञान की शिक्षा दी जा रही है। इन स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए होड़ लगी है, इसलिए ब्लॉक स्तर पर मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाए। तय समय सीमा में पूरा किया जाए हर कार्य, अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाशत मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि लंबित विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जाए। हर कार्य के लिए समय सीमा तय की जाए और उस समय सीमा में भी कार्य पूर्ण किया जाए।अनावश्यक देरी किसी भी प्रकार से बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के इंजीनियरिंग विंग के कार्यों के लिए अन्य विभागों के एक्सईएन लेवल के अधिकारियों को टेंडर इत्यादि प्रक्रियाओं के लिए अधिकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार कार्य तय समय में पूरा नहीं करते हैं उनके विरुद्ध भी सख्त एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हर बच्चे को ट्रैक किया जाए कि वह 12वीं कक्षा के बाद किस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। हरियाणा से बाहर भी यदि कोई बच्चा शिक्षा ग्रहण कर रहा है तो उसकी भी जानकारी रखी जाए ताकि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा के मूलभूत अधिकार से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का उद्देश्य हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाना है, एआई के युग में हमें आधुनिक शिक्षा में अमूल चूक परिवर्तन करने होंगे । इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य को गंभीरता से लें। जब भी बैठक में आए तो उन्हें हर जानकारी होनी चाहिए।
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
कारपोरेट सेक्टर में नौकरी अर्जित करने के लिए अपडेट रहना जरूरीः डॉ अनीता मौदगिल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANडीएवी गर्ल्स कॉलेज में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से छात्राओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।…
-
Kurukshetra News
मिसल सतलुज द्वारा रानी साहिब कौर महिला स्वास्थ्य देखभाल शिविर का आयोजन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान मोहाली । मोहाली से सटे गांव खिज़राबाद स्थित गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह जी में मिसल सतलुज द्वारा रानी साहिब कौर महिला स्वास्थ्य देखभाल शिविर का आयोजन किया गया।…
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश,गंगा की अविरल धारा, ना बंटे समाज हमारा – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि महाकुंभ प्रयागराज 2025 एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं भाग लेगें।…
-
haryanaKurukshetra News
रोहतक में कबड्डी अकादमी की स्थापना की जाएगी: पार्थ जिंदल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आज जेएसडब्ल्यू सपोर्ट्स हरियाणा स्टीलर्स की विजेता कबड्डी लीग टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान टीम के खिलाड़ी अपनी ट्रॉफी…
-
Karnal newsKurukshetra News
हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार ने सुनी सफाई कर्मियों की समस्याएं,
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकहा सफाई कर्मचारी की समस्याओं का जल्द निकाला जाएगा समाधान एनडी हिन्दुस्तान करनाल । हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई…
-
Kurukshetra News
प्रेरणा वृद्धाश्रम में विश्व हिंदी दिवस पर किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANहिंदी को विश्व स्तर पर मिल रहा है सम्मान : डा. जय भगवान सिंगला एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । प्रेरणा वृद्धाश्रम के परिसर में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एक…
-
haryanaKurukshetra News
रोहतक में किसानों ने निकाली केंद्र सरकार की शव यात्रा, प्रधानमंत्री मोदी पुतला भी जलाया।
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANभीषण सर्दी के बावजूद मकड़ौली टोल पर एकत्रित हुए सैकड़ों किसान किसानों ने केंद्र सरकार को दी कड़े शब्दों में चेतावनी MSP समेत किसानों की सभी मांगे मानकर तुरंत लागू…
-
ChandigarhKurukshetra News
10 हजार से अधिक की आबादी वाले गांवों में मूल सुविधाओं का किया जाएगा और विस्तार- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकेंद्रीय ऊर्जा, आवाज, एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने घरौंडा विश्राम गृह में की बैठक विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी रहे मौजूद एनडी हिन्दुस्तान करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं…