इस दायित्व अलंकरण समारोह में 12वीं विज्ञान के छात्र मनदीप हुड्डा को छात्र भारती का अध्यक्ष 12वीं कॉमर्स के छात्र आर्यन तुराण को उपाध्यक्ष 12वीं विज्ञान के छात्र लखविंदर को खेल प्रभारी न्यूज़ डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र ।गीतानिकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में मंगलवार 30 अप्रैल को आवासीय छात्रों का दायित्व अलंकरण समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया । विद्यालय के सभी छात्रों को देश की प्रमुख नदियों के नाम पर बने चार सदनों – गंगा सदन, यमुना सदन, ब्रह्मपुत्र सदन और रावी सदन में बांटा गया । सभी छात्र प्रातः काल अपने अपने सदन के वेश पहनकर शानदार पथसंचलन करते हुए तथा अतिथियों को सलामी देते हुए माधव विशाल कक्ष में पहुंचे जहां दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के बाद विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, उपाध्यक्ष ममता सचदेवा, प्रबंधक पवन गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रणधीर वालिया ने छात्र प्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियां एवं कर्तव्यों के पालन के लिए बैज एवं सदन ध्वज प्रदान किये । उसके बाद विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने सभी सदनों के पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक अनुशासन एवं जिम्मेदारियां निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के समारोह छात्रों के चरित्र, मूल्य और नेतृत्वकारी गुणों को आकार देने में अत्यधिक महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन,चुनाव और नियुक्ति की जिस प्रक्रिया से छात्र प्रतिनिधियों को चुना गया उससे निश्चय ही जिम्मेदारी, जवाबदेही और निर्णय लेने के बारे में मूल्यवान सबक हमारे छात्र सीखेंगे । छात्रों को अपने साथियों का मार्गदर्शन करने, अनुशासन लागू करने और अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करने की जो जिम्मेदारी दी गई है वह एक सामान्य छात्र को स्कूल का प्रतिनिधि बनने तक के परिवर्तन का प्रतीक है और भविष्य में यही छात्र अपने देश और समाज का उचित मार्गदर्शन करेंगे । अलंकरण समारोह छात्रों को व्यक्तिगत विकास और चरित्र विकास की यात्रा शुरू करने का एक मंच प्रदान करता है। 12वीं विज्ञान के छात्र चिराग बिश्नोई को अनुशासन प्रभारी तथा 12वीं विज्ञान के ही यशवर्धन को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी चुना गया। इसी प्रकार गंगा सदन का नायक रुद्राक्ष सिंगला,यमुना सदन का नायक निर्बान बर्मन,ब्रह्मपुत्र सदन का नायक भुवनेश कंबोज एवं रावी सदन का नायक विदित नोटियाल को चुना गया। बरिष्ठ कोर्डिनेटर नेहा सचदेवा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ND HINDUSTAN
-
haryanaKurukshetra News
-
haryanaKurukshetra NewsYamunanagar news
सांसद संजय सिंह थानेसर और रादौर में भी करेंगे जनसभा : डॉ. सुशील गुप्ता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANइंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के पिहोवा के गांवों में बैठक 30 अप्रैल को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे “आप” वरिष्ठ नेता और सांसद संजय…
-
haryanaKurukshetra News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की माता शीतला की आरती
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राव इंद्रजीत सिंह के नामांकन में शामिल होने और नामांकन सभा से पहले स्वच्छता एवं आरोग्य की देवी…
-
Ambala NewsKurukshetra News
एक मई को अंबाला छावनी में आयोजित रैली को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तैयारियों का जायजा लिया
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपूर्व मंत्री अनिल विज ने तैयारियों को लेकर मौके पर 31 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति को दिशा-निर्देश दिए रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं अन्य नेतागण भी मौजूद रहेंगे…
-
haryanaKurukshetra News
JJP के निशान सिंह व विधायक काला के दोनों बेटे कांग्रेस में सैकड़ों पदाधिकारियों सहित शामिल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANराहुल मक्कड़, सुरेंद्र लैगा, रमेश गोदारा और सृजन यादव ने भी थामा कांग्रेस का दामन शाहबाद से जेजेपी विधायक रामकरण काला के दोनों बेटों ने भी ज्वाइन की कांग्रेस कांग्रेस के प्रति…
-
haryanaKurukshetra News
जेजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, बचे पांच लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANलोकसभा चुनाव में जेजेपी के अनुभवी और युवा उम्मीदवार दिखाएंगे दम, सभी 10 सीटों पर उतरे प्रत्याशी जेजेपी ने उतारे सबसे ज्यादा युवा, महिला और शिक्षित उम्मीदवार न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़।जननायक जनता पार्टी ने…
-
haryanaKurukshetra News
पूर्व पार्षद मनु जैन के कार्यालय पर पहुंचे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा सहित अनेक पूर्व पार्षदों ने किया गोयल का स्वागत देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा ऐसे हालात में आरएसएस की चुप्पी आश्चर्यजनक : रामनिवास गोयल हरियाणा…
-
haryanaKurukshetra News
“इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने थानेसर विधानसभा में की जनसभाएं
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANडॉ. सुशील गुप्ता ने सीएम नायब सैनी से पूछे जनता के 10 सवाल जनता को 5 साल इंतजार कराने के बाद नायब सैनी को कुरुक्षेत्र की याद आई: डॉ सुशील…
-
Kurukshetra News
कांग्रेसी नेताओं सहित 500 कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANभाजपा प्रदेशाध्यक्ष मल्होत्रा,प्रत्याशी संजय टंडन ने किया स्वागतभाजपा में शामिल हुए कांग्रेस की टीम को दिया जाएगा पूरा सम्मान-मल्होत्रासुबह से देख रहा हूं,भाजपा में शामिल होने वालों की कतार निरंतर…
-
Kurukshetra News
श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से नवनिर्मित शांति कुंज हाल का हुआ लोकार्पण
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANप्रसिद्ध समाजसेवी जयभगवान शर्मा रहे मुख्यातिथि, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध व्यवसायी सुनील गोयल ने की श्रीबा्रह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने शांतिकुंज हाल का निर्माण कर किया बड़ा ही सराहनीय कार्य…