12 मार्च को मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से होगा शुरू और इसी दिन …
अवतार सिंह ने मिस्टर चंडीगढ़ का खिताब जीता एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। मिस्टर चंडीगढ़ का 13वां …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस आने वाले …
मुख्यमंत्री का विपक्ष पर निशाना, न कोई नेता, न कोई नियत मुख्यमंत्री ने अंबाला शहर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और हरियाणा में डबल इंजन सरकार लगातार लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। जिस प्रकार देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व गारंटियों पर भरोसा जता रही है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि 2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी केंद्र व हरियाणा में हमें एक बार फिर जनसेवा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अंबाला शहर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ट्वीट पार्टी बनकर रह गई है, उनका न कोई नेता है, न कोई नियत है, जबकि वर्तमान राज्य सरकार निरंतर जन कल्याण के लिए अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए लोगों के जीवन को सरल व खुशहाल बनाने का काम कर रही है। उन्होंने दिल्ली चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में लोगों ने आप पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम किया है, उसी प्रकार पंजाब में भी लोग आप पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। पहले 100 दिनों में ही संकल्प पत्र के 18 संकल्पों को किया पूरा मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने पहले 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए जनता को इसका लाभ देने का काम किया है और 10 फैसले ऐसे हैं जिनमें प्रशासनिक अप्रूवल मिलते ही इसका लाभ भी जनता को देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कालेज व पीजीआई में डायलिसिस की निःशुल्क सुविधा मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही है। 25 हजार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी दी गई है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जहां पर किसानों की सभी फसले एमएसपी पर खरीदने का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं 2004 के कलेक्टर रेट लेकर ऐसे किसान जो काफी समय में कास्त कर रहे थे, उन्हें मालिकाना हक दिलवाने का काम किया गया है, कई हजार किसानों को इसका फायदा हुआ है। इसी प्रकार 20 साल से यदि किसी व्यक्ति का पंचायती भूमि पर मकान का कब्जा है, उसे भी 2004 के कलेक्टर रेट लेकर उसे मालिकाना हक दिलवाने का काम किया गया है। एक-एक काम को चिन्हित करके लोगों को इसका लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये देने की घोषणा पर भी कार्य किया जा रहा है और 7 मार्च को बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा।
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ ।हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने राज्य में कार्यरत लोक सेवकों (पब्लिक सर्वेंट्स) को सबूत (एविडेंस) प्रस्तुत करने तथा न्यायालय की कार्यवाही में गवाह के रूप में उपस्थित होने के लिए ‘ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम’ का उपयोग करने के संबंध में व्यापक निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 के प्रावधानों के अनुरूप हैं, जिससे आधुनिक ऑडियोवीडियो प्रौद्योगिकी के माध्यम से गवाहों की जांच तथा न्यायालयों में व्यक्तियों की उपस्थिति सुगम होगी। मुख्य सचिव श्री रस्तोगी ने प्रौद्योगिकीसंचालित इस पहल का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कई निर्देशों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रबंध निदेशकों तथा बोर्डों एवं निगमों के मुख्य प्रशासकों को लिखे पत्र में मुख्य सचिव ने इन निर्देशों का अक्षरशः तथा सख्ती से पालन करने पर जोर दिया है। किसी भी तरह की ढिलाई या गैर-अनुपालन को गंभीरता से लिया जाएगा। हरियाणा सरकार के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि आधिकारिक क्षमता में गवाह के रूप में उनकी गवाही या जांच ऑडियोवीडियो इलेक्ट्रॉनिक साधनों के माध्यम से की जाए। अधिकारियों/कर्मचारियों को अपनी गवाही का सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा की व्यवस्था करने वाले न्यायालय अधिकारी या संबंधित लोक अभियोजक (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) के साथ सक्रिय रूप से समन्वय स्थापित करना होगा। यदि कोई न्यायालय सबूत प्रस्तुत करने के लिए किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की शारीरिक उपस्थिति को अनिवार्य करता है, तो व्यक्ति को अपने कार्यालय प्रमुख से पूर्व अनुमति लेनी होगी, जिसमें ऐसी उपस्थिति के लिए विस्तृत कारण और औचित्य का उल्लेख भी करना होगा। कार्यालय प्रमुख को शारीरिक उपस्थिति की आवश्यकता का आकलन करके यह सुनिश्चित करना होगा कि अनुमति नियमित रूप से या यंत्रवत् न दी जाए।बिना अनुमोदन के अनधिकृत शारीरिक उपस्थिति के लिए कोई यात्रा भत्ता (टीए) और महंगाई भत्ता (डीए) नहीं दिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ संबंधित सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 की धारा 336 के तहत, यदि किसी लोक सेवक द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज़ या रिपोर्ट को सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जाना है, तो बयान के समय न्यायालय के निर्देश पर, उसी पद पर आसीन परवर्ती (सक्सेसर)अधिकारी मूल अधिकारी की ओर से सबूत प्रस्तुत कर सकता है। यह भी ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से किया जा सकता है।
तू है मोहन मेरा, मैं दीवाना तेरा जैसे मधुर भजनों को सुन श्रद्धालु हुए भाव …
मुख्यमंत्री ने जुलाना नगर पालिका भाजपा से चेयरमैन पद के प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा के …
मुख्यमंत्री ने भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में की शिकरत एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 8 अक्टूबर को सरकार बनने के बाद संकल्प पत्र के वायदे को पूरा करते हुए सबसे पहले प्रदेश में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। आज सरकारी अस्पताल और पीजीआई, रोहतक में किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 18 वायदों को पहले 100 दिनों में ही पूरा करने का काम किया है और आगे भी सरकार अपने वायदों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री बुधवार को जिला भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मेरिट पर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ा है कि उनकी मेहनत खाली नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता, जो युवाओं को रोजगार देने की बात करती है, वो ही युवाओं के रोजगार में बाधा पैदा करने का काम करते हैं। विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवाने का काम किया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया। नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता केवल एसी कमरों में बैठक ट्वीट करने का काम करते हुए, उन्हें धरातल पर हो रहे कार्यों की जानकारी ही नहीं है। कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है और जनता ने कांग्रेस की दुकानदारी पर ताला जड़ने का काम किया है। अब भविष्य में भी कांग्रेस सरकार बनने की कोई उम्मीद नहीं है। तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद तेज गति से होंगे विकास कार्य मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पंचायती जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोग, जो लंबे से लिटिगेशन में फंसे हुए थे, उन्हें राहत देते हुए सरकार ने उन्हें मालिकाना हक दिलाने का काम किया है। इसके अलावा, 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है और तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद और तेज गति से विकास के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि 7 मार्च, 2025 से हरियाणा का बजट सत्र चलेगा। इस बार के बजट के लिए सभी हितधारकों से सुझाव लिए गए हैं और विकास के लिए एक समावेशी व संतुलित बजट बनाने के लिए इन सुझावों को बजट में शामिल भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए भी अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक कपूर वाल्मीकि, घनश्याम सर्राफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कमेटी की अंतिम बैठक में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए कल्याण बोले – हरियाणा का सबसे बेहतर परिचय करवाएगा राज्यगीत गीत में प्रदेश के इतिहास, भौगोलिक–सांस्कृतिक संरचना और विकास यात्रा की तस्वीर एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कमेटी सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना। प्रस्तावित गीत सुनने के बाद कल्याण ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह गीत प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा। गीत के बोल और संगीत काफी प्रभावी हैं। समिति इस बारे में जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा आगामी बजट सत्र में राज्य गीत के घोषणा होने की संभावना है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा कमेटी के सदस्यों, अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छा है। गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक संरचना और प्रदेश की विकास यात्रा को चित्रित किया गया है। राज्यगीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणा वासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित करने का प्रयास किया है। इसमें प्रदेशवासियों के आपसी भाईचारे, शिक्षा और व्यापार का भी विशेष वर्णन है। गीत में जहां हरियाणवी लोक जीवन को काव्यबद्ध किया गया, वहीं इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर-सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। बैठक में समिति के सभापति लक्ष्मण सिंह यादव, सदस्य गीता भुक्कल, विनोद भ्याणा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । शहर के रोज गार्डन में आयोजित 53वें रोज फेस्टिवल में सेक्टर 22 …
निकाय चुनाव में कांग्रेस सिर्फ औपचारिकता निभा रही है : बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) …
