Home National News हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ने इफ्फी-54 गोवा महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति दी

हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ने इफ्फी-54 गोवा महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति दी

by ND HINDUSTAN
0 comment

इस ऑर्केस्ट्रा को विश्व प्रसिद्ध अभिनेता, ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता माइकल डगलस और गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत से स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

दिल्ली । हिमाचल प्रदेश पुलिस के ऑर्केस्ट्रा ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ ने 28 नवंबर, 2023 को गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी)-54 के समापन समारोह में अपनी प्रस्तुति दी।इस संगीत समूह के प्रमुख इंस्पेक्टर विजय ने अपने समूह की ओर से गोवा में इफ्फी-54 के समापन समारोह में प्रदर्शन करने का अवसर देने के लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया ।’हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा एक उल्लेखनीय संगीत समूह है जिसकी 1996 में केवल सात सदस्यों के साथ एक सामान्य शुरुआत हुई थी। शुरू में इसे पुलिस बल का तनाव कम करने के साधन के रूप में गठित किया गया था और इस बैंड ने जल्द ही विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में प्रस्तुति देनी शुरू कर दी । गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में हार्मनी ऑफ द पाइन्स ने दर्शकों का मन मोह लिया।2016 में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर बैंड को मंजूरी दी और उन्हें “हार्मनी ऑफ द पाइन्स हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा” की उपाधि से सम्मानित किया। इस मान्यता ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इस खाकी वर्दी का प्रतिनिधित्व करने वाला भारत का पहला बैंड बना दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?