Home International News अमेरिका में आज से बाइडेन सरकार

अमेरिका में आज से बाइडेन सरकार

by ND HINDUSTAN
0 comment

बाइडेन ने अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति और कमला हेरिस ने पहली उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे अमेरिका के तीन पूर्व राष्ट्रपति,नहीं पहुंचे ट्रंप

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बाइडेन को दी बधाई

न्यूज डेक्स वर्ल्ड

दिल्ली,20 जनवरी। अमेरिका के इतिहास में आज से बाइडेन सरकार का नया काल शुरु हो चुका है। सही मायने में अमेरिका में आज का दिन एतिहासिक रहा। कैपिटल हिल में जो बाइडेन ने बाइबल पर हाथ रखकर अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की और कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। यहां अपने आंतकवाद पर करारा वार करते हुए कहा कि हमें आतंकवाद को हराना होगा। इसी के साथ पिछले दिनों अमेरिका में हुए घटनाक्रम को केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें संविधान और लोकतंत्र को बचाना होगा।

उन्होंने कहा कि अब कमजोर की आवाज को सुनना होगा और हर अमेरिकी को साथ मिलकर चलना होगा। जो बाइडन ने अपने 21 मिनट के संदेश में आज अमेरिका के लोकतंत्र का बड़ा दिन है। अब वक्त आ चुका है कि अमेरिका को पहले से भी मजबूत और बेहतर बनाने के लिये काम हो। जो बाइडेन ने इस मौके पर वैश्विक महामारी कोरोना में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश के सामने कोरोना से बड़ा संकट खड़ा हुआ है। अमेरिका के सामने खड़ी हुई नई चुनौतियों का हमें डट कर सामना करना होगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिये वह अपना सर्वेश्रेष्ठ देंगे। अमेरिका में सभी धर्मों का सम्मान होगा।हिंसक राजनीति और नस्लीय भेदभाव से लड़ना होगा। हिंसा से अमेरिका की जो छवि दागदार हुई है,उसे सुधारना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हर नागरिक का राष्ट्रपति हूं। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि यह सरकार एकता के लिये काम करेगी। अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति जो बाइडेन का शपथग्रहण समारोह आज 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में संपन्न है।

इस मौके पर बाइडेन ने अपना आइडियल संदेश दिया,जिसमें उन्होंने झूठ और हिंसा की राजनीति से किनारा करने और एकता के साथ आतंकवाद से लड़ने की बात कही। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई दी और उम्मीद जताई की दोनों देश मिलकर काम करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?