मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखा रहा है। चाहे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति हो, पर्यावरण संरक्षण हो या वैश्विक महामारी से लड़ने का संकल्प, भारत ने हमेशा मानवता की भलाई के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत की यही परंपरा और संस्कृति ‘विकसित भारत’ की पहचान होगी। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा नवनिर्मित विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महान संस्कृति और परंपरा ने हमेशा शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश दिया है। यह वह देश है, जहां पर हर युग और हर काल में भगवान श्रीराम और योगीराज श्रीकृष्ण से लेकर भगवान महावीर, महात्मा बुद्ध और गुरु नानक जैसी महान आत्माओं ने जन्म लेकर, अपने अपने समय में पूरे मानव समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम, एकता, शान्ति, सदभाव, दया, करूणा, परोपकार और मानवता का उपदेश दिया। उन्होंने मानव जाति में अमन चैन व शान्ति का वातावरण बनाने के लिए ऊंचे मानवीय आदर्शों की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महापुरुषों ने अपनी पावन शिक्षाओं से मानवमात्र को जीवन का सही मार्ग दिखलाया। उनकी शिक्षाएं व उपदेश आज भी समय की कसौटी पर बिल्कुल खरे उतरते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की नीति के साथ, समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक समरस समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उसी प्रकार आज इस संस्था का प्रयास भी निश्चित रूप से यह संदेश देगा कि शांति केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि एक जीवन जीने का तरीका है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उपस्थितजन से समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा अहिंसा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर आयोजक जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
ND HINDUSTAN
-
ChandigarhKurukshetra News
-
ChandigarhKurukshetra News
प्रदेश की विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के चुनाव हुए शांतिपूर्वक संपन्न: राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN12 मार्च को मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से होगा शुरू और इसी दिन होंगे परिणाम घोषित: राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के…
-
ChandigarhKurukshetra News
चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मिस्टर चंडीगढ़ चैंपियनशिप का आयोजन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअवतार सिंह ने मिस्टर चंडीगढ़ का खिताब जीता एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। मिस्टर चंडीगढ़ का 13वां एडिशन एसडी कॉलेज, सेक्टर 32, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़…
-
Kurukshetra News
श्रीकृष्ण संग्रहालय, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा राजेश पुरोहित के असामयिक निधन पर हार्दिक संवेदनाएँ
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । संग्रहालय के कॉर्डिनेटर राजेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि श्रीकृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र के पूर्व क्यूरेटर एवं उपनिदेशक तथा इलाहाबाद संग्रहालय एवं इंडियन म्यूजियम, कोलकाता के पूर्व…
-
Kurukshetra News
पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर समाप्त
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। जिला रेडक्रॉस सचिव डा. सुनील कुमार ने कहा कि जिला भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल व उपायुक्त नेहा सिंह के…
-
Kurukshetra News
विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 10वीं व 12वीं की जो परीक्षाएं चल रही है वह नकलरहित एवं पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए- नायब सिंह सैनी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 10वीं व 12वीं की जो परीक्षाएं हो रही है वह नकलरहित व…
-
Ambala NewsKurukshetra News
थाना अम्बाला शहर क्षेत्र से बुलेट मोटरसाईकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाईकिल बरामद
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान अम्बाला। पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर…
-
haryanaKurukshetra News
माहौल के साथ विचारों की स्वच्छता भी जरूरी: डॉ. शबनम राठी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान रोहतक। आज के समय में शाब्दिक प्रदूषण रोकना जरूरी है और भाषा की स्वच्छता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह विचार जाट कॉलेज की…
-
Kurukshetra News
श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित किया गया इन- हाउस सीबीएसई ट्रेनिंग प्रोग्राम…..
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में शनिवार को नई शिक्षा नीति को लेकर सीबीएसई द्वारा निर्धारित इन हाउस ट्रेनिंग (आंतरिक प्रशिक्षण) प्रोग्राम का आयोजन स्ट्रेस मैनेजमेंट…
-
haryanaKurukshetra NewsYamunanagar news
जीएसटी एमनेस्टी योजना से कारोबारियों को मिलेगी राहत, 30 जून 2025 तक करें आवेदन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि लंबे समय तक जीएसटी मामलों में उलझे कारोबारियों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार ने जीएसटी एमनेस्टी 2025 योजना शुरू…