HPSC अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हरियाणा के युवाओं का छीना हक- हुड्डा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की भर्ती में एकबार फिर बीजेपी का हरियाणवी विरोधी चेहरा जगजाहिर हो गया है। अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) भर्ती ने इस सरकार के हरियाणा विरोधी चेहरे को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। क्योंकि भर्तियों लगातार अन्य राज्यों के युवाओं को तरजीह देने वाली सरकार ने इसबार 8 प्रतिशत हरियाणवियों का भी चयन नहीं किया। हमारा सवाल है कि क्या पूरे हरियाणा में इस पद के लिए सरकार को योग्य उम्मीदवार नहीं मिले? यह सवाल लगातार कांग्रेस द्वारा सड़क से लेकर विधानसभा तक में उठाया जा रहा है। लेकिन आज तक बीजेपी जवाब नहीं दे पाई। इस भर्ती में भी 4,424 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 1,950 ने अंतिम लिखित परीक्षा दी, लेकिन साजिश के तरह सिर्फ 35% क्वालिफाइंग मार्क्स दिए गए। और 151 उम्मीदवार को ही पास किया गया। यहां तक कि UGC-NET/JRF क्वालिफाइड और PhD धारक उम्मीदवार भी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए। सबसे हैरानी की बात ये है कि चयनित उम्मीदवारों में हरियाणा के मूल निवासियों का प्रतिशत 8% के आसपास है। इसलिए हरेक युवा के दिल में टीस है कि क्या प्रदेश की भर्तियों पर हरियाणवियों का हक नहीं है? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ऐसी भर्तियां करके बीजेपी नौकरियों में आरक्षण को भी खत्म कर रही है। क्योंकि इस भर्ती में BC-A उम्मीदवारों के लिए 60 सीटें थीं, लेकिन सिर्फ 6 का ही चयन किया गया। इसी तरह BC-B के लिए 36 सीटें आरक्षित थीं, लेकिन सिर्फ 3 का चयन किया गया। EWS के लिए भी 60 सीटें थीं, लेकिन चयन मात्र 6 लोगों का हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सिर्फ एक भर्ती की कहानी नहीं है। इससे पहले बिजली विभाग में एसडीओ से लेकर अन्य विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर और एचसीएस तक की भर्ती में बीजेपी सरकार यह खेल कर चुकी है। जानबूझकर या तो पदों से कम लोगों को पास किया जाता है या फिर ज्यादातर पदों पर अन्य राज्य के लोगों को भर्ती कर दिया जाता है। इसके लिए कभी पेपर लीक की साजिश रची जाती है, कभी जरूरत से ज्यादा कठिन पेपर देने की कभी मार्किंग में धांधली तो कभी नियमों से खिलवाड़ की। इतना ही नहीं, पिछले दिनों भी अभ्यर्थियों ज्ञापन सौंपकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने भर्तियों के बारे में गंभीर खुलासे किए थे। उन्होंने एचपीएससी द्वारा करवाई गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के पेपर में गंभीर गड़बड़ियां उजागर की थी। हिस्ट्री, हिंदी, जूलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स जैसी भर्तियों के पेपरों में भी गंभीर गड़बड़ड़ियां पाई गईं थीं। जिसके चलते अभ्यार्थियों ने बाकायदा कमीशन को लिखित शिकायतें भेजी हैं और इन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग उठाई थी। सबसे बड़ी गड़बड़ी तो इन परीक्षाओं में यह हुई कि कई जगह सील टूटे हुए पेपर अभ्यर्थियों को बांटे गए। पेपर की सील टूटने से पेपर लीक की आशंका जताई गई थी। ऐसे में जरूरी था कि सरकार अभ्यर्थियों की मांग को मानते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाती, लेकिन सरकार इससे भागती नजर आई। इसे स्पष्ट है कि सरकार खुद तमाम धांधली और घोटालों की जनक है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों ने हिस्ट्री के पेपर में 24 सवाल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के एक पेपर से हूबहू कॉपी करने के आरोप भी लगाए थे। एचपीएससी ने इन प्रश्नों को रत्तीभर भी बदलने, उनकी भाषा या संदर्भ को बदलने तक की जहमत नहीं उठाई। इसके अलावा विभिन्न ऑनलाइन संस्थाओं की वेबसाइट पर उपलब्ध एक प्रश्न पत्र, से भी कई प्रश्न हूबहू उठा लिए गए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अभ्यार्थियों की मांगों को मानते हुए, धांधली वाली तमाम भर्तियों को रद्द करके दोबारा परीक्षा करवाई जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हरियाणा के हकों के पद किसी गैर-हरियाणवी को ना मिले।
ND HINDUSTAN
-
-
Kurukshetra Newsबनारस
काशी तमिल संगमम् 4.0: तमिल अतिथियों ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, भाषा प्रशिक्षण सत्र ने बढ़ाई सांस्कृतिक निकटता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANतीसरे समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया डमरू दल और पुष्पवर्षा से अतिथियों का पारंपरिक स्वागत अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण कर सेवा-परंपरा का अनुभव भाषा प्रशिक्षण सत्र में…
-
Kurukshetra News
करनाल में 162 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है यूनिटी मॉल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANवन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के लिए होगा राष्ट्रीय स्तर का मंच मुख्य सचिव ने की परियोजना की प्रगति की समीक्षा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल में बनने जा रहा…
-
Kurukshetra News
ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर शिल्पकार धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से हुए रुखसत
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 में फिर से मिलने का कर गए वादा सरस व शिल्प मेला हुआ संपन्न महोत्सव के आखिरी दिन पर्यटकों ने जमकर की खरीदारी शिल्पकारों व कलाकारों के…
-
Kurukshetra News
लकड़ी पर सुंदर नक्काशी के लिए यूपी के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ को मिला स्टेट अवार्ड
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANशानदार शिल्पकला के लिए दिल्ली, गुजरात, हिमाचल से भी मिल चुका अवार्ड सरकार के आर्थिक प्रोत्साहन के माध्यम से बढ़ा रहे है अपना व्यवसाय शिल्पकला के बेहतर नमूनों ने महोत्सव…
-
Kurukshetra News
पंचकूला करेगा 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2025 की मेजबानी- उपायुक्त
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANउपायुक्त ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 6 दिसंबर को करेंगे इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल…
-
अध्यात्मिक सभाओं के अलावा महोत्सव के दौरान रक्तदान शिविर भी होगा आयोजित : देव समाज की सेक्रेटरी डॉ. अग्नीज़ ढिल्लों एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। देव समाज के संस्थापक परम पूज्य भगवान देवात्मा…
-
ललित कला विभाग की छात्रा ने हेतन हैंडलूम से शुरू किया अपना व्यवसाय एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। यदि आपके हाथों में हुनर है और…
-
Kurukshetra News
इतिहास विभाग के छात्रों ने किया राष्ट्रीय अभिलेखागार व राष्ट्रीय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इतिहास विभाग, द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आर्काइव्स एंड रिकॉर्ड मैनेजमेंट के…
-
Kurukshetra News
बाल भिक्षावृत्ति और बाल श्रम पर चलाया संयुक्त अभियानआओ मिलकर बचपन को करें संरक्षित- सुशील गुलाटी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। बाल भिक्षावृत्ति और बाल श्रम पर लगाम लगाने के लिए संयुक्त रूप से जिला बाल संरक्षण इकाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शहर के संभावित इलाकों में अभियान…