मोरनी जैसे पहाड़ी क्षेत्र में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाये – मुख्यमंत्री वीटा के बूथ बढ़ाकर लोगों को दिए जाएंगे रोजगार के…
ND HINDUSTAN
-
ChandigarhKurukshetra News
-
Kurukshetra News
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र में संस्कृत सप्ताह का विधिवत् शुभारंभ
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र।संस्कृत भाषा पूरे विश्व में अपनी प्राचीनता, वैज्ञानिकता और शुद्धता के लिए जानी जाती है। संस्कृत भाषा में संपूर्ण प्राचीन ज्ञान विद्यमान है। संस्कृत भाषा के संवर्धन और प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष श्रावण मास में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाता है। विद्या भारती द्वारा संचालित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृत सप्ताह का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के (आई•आई•एच•एस•) संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ• रामचंद्र ने दीप प्रज्वलित कर संस्कृत सप्ताह का विधिवत् उद्घाटन किया।प्रधानाचार्य नारायण सिंह जी ने अतिथि महानुभावों का परिचय करवाया और विद्यार्थियों को संस्कृत सप्ताह की महत्ता से अवगत करवाया ।वंदना के उपरांत छात्रों द्वारा संस्कृत भाषा में सुविचार,पञ्चांग, समाचार वाचन, सुभाषित ,नृत्य इत्यादि गतिविधियां प्रस्तुत की गई। कक्षा दसवीं के छात्रों ने वैदिक मंत्रों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के (आई•आई•एच•एस•) संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ• रामचंद्र ने छात्रों को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्कृत भाषा अत्यंत सरल एवं सरस भाषा है,स्वल्प अभ्यास से ही इसे सीखा जा सकता है। भारतीय जीवन मूल्यों को सीखने के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा को सुनने ,पढ़ने,दैनिक जीवन में उपयोग करने और नित्य गीता का पाठ करने हेतु प्रेरित किया। संस्कृत आचार्य भूपेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कृत सप्ताह में आयोजित होने वाली रोचक गतिविधियों की जानकारी दी और अतिथि महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया। शांति मंत्र और संस्कृत के जय घोष के साथ उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ।
-
Yamunanagar news
बीमारियों से निजात पाने के लिए सजगता जरूरीः चिराग सूद
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के फैक्लटी डवलेपमेंट सेल की ओर से हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्र्राम का आयोजन किया गया। अंबाला सिटी स्थित मोदी केयर कंसल्टेंट से आई टीम ने…
-
Kurukshetra News
मीडिया स्टार्टअप से संस्थान के छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगेः डॉ. वीरेन्द्र पाल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANहवन यज्ञ से मीडिया संस्थान के नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के एलुमनी ने अपने क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू कर मुकाम…
-
Karnal newsKurukshetra News
ग्राम विकास के मामले में बीता एक दशक रहा बेहतरीन : डॉ.चौहान
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान करनाल। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के नव नियुक्त निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में शहरी और ग्रामीण अंचल के प्रतिनिधियों से…
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
उपायुक्त ने 15 अगस्त 2025 को भव्य तरीके से मनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन व पुख्ता प्रबन्धों को सुनिश्चित करने के संबंध में जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक…
-
Ambala NewsKurukshetra News
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक की आर्ट गैलरी में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम की प्रतिमा को नमन किया
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANशहीदी स्मारक में आर्ट वर्क करने वाले कलाकारों की मेहनत को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तालियां बजाते हुए सराहा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकंडा आर्ट वर्क से तैयार…
-
Karnal newsKurukshetra News
कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने जींद रोड से संधू फार्म हाउस तक रोड का किया उद्घाटन।
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANभाजपा सरकार में देश प्रदेश लगातार कर रहा उन्नति – विधायक योगेन्द्र राणा एनडी हिन्दुस्तान असंध/ करनाल। असंध में रविवार को हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, अभिलेखागार एवं संसदीय…
-
haryanaKurukshetra News
अंधविश्वास के चलते नहरों में न डालें पूजा सामग्री या अन्य कोई पदार्थ :- उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN– नहरों में पूजा-सामग्री तथा अन्य पदार्थ डालने से पहले अवश्य करें आत्म चिंतन – नहरों का पानी साफ रखने के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास – नहरों के माध्यम…
-
ChandigarhKurukshetra News
प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र में निष्पक्ष रूप से करवा रही है विकास कार्य-मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANनरवाना वासियों के लिए विकास के मामले में 17 अगस्त का दिन वरदान साबित होगा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने…